लाइव न्यूज़ :

टाटा कंज्यूमर को बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में 74.35 करोड़ का शुद्ध लाभ

By भाषा | Updated: May 6, 2021 22:23 IST

Open in App

नयी दिल्ली छह मई टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड (टीसीपीएल) का समेकित शुद्ध लाभ मार्च 2021 को समाप्त तिमाही में 74.35 करोड़ रुपये रहा। घरेलू कारोबार में दो अंकों में हुई वृद्धि से कंपनी को यह लाभ हुआ।

इससे पहले टाटा ग्लोबल बेवरेजेस लिमिटेड के नाम से जाने जानी वाले टीसीपीएल ने बृहस्पतिवार को बीएसई को दी सूचना में कहा कि इससे पूर्व वित्त वर्ष 2019-20 की इसी तिमाही में कंपनी को 122.48 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था।

कंपनी की कुल आय 2020-21 की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च में 26.29 प्रतिशत बढ़कर 6,902.01 करोड़ रुपये रही जो एक साल पहले 2019-20 की इसी तिमाही में 2,405.03 करोड़ रुपये थी।

टीसीपीएल समूह के मुख्य वित्तीय अधिकारी एल.कृष्णा कुमार ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘जनवरी-मार्च तिमाही में भारत में हमारे खाद्य और पेय कारोबार में 20 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसमें बिक्री और वितरण के डिजटलीकरण का बड़ा योगदान है। ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘टाटा कॉफ़ी प्लांटेशन ने भी बीती तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया। इन तीनों कारोबार ने जनवरी-मार्च तिमाही में शानदार योगदान दिया।’’

टीसीपीएल ने शेयर बाजार को से सूचित किया कि गुरुवार को हुई बैठक में कंपनी के बोर्ड ने एक रुपये के अंकित मूल्य के शेयर पर 4.05 रुपये का लाभांश देने की सिफारिश की है। कंपनी का शेयर 653.40 रुपये प्रति शेयर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

विश्व"धमकियों के साये में कोई बातचीत नहीं", अमेरिका के साथ शांति वार्ता से पहले ईरान की दो टूक

विश्वअब डील पक्की! भारत-अमेरिका ट्रेड एग्रीमेंट की फाइनल तैयारी शुरू, खुलेंगे निवेश के नए रास्ते

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट