लाइव न्यूज़ :

तमिलनाडु सरकार ने 35,208 करोड़ रुपये निवेश वाली 59 परियोजनाओं के लिए समझौते किये

By भाषा | Updated: November 23, 2021 19:51 IST

Open in App

कोयंबटूर, 23 नवंबर तमिलनाडु सरकार ने मंगलवार को वैमानिकी और रक्षा सहित विभिन्न क्षेत्रों में 35,208 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए 59 समझौता ज्ञापनों (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए। सरकार ने कहा है कि इन परियोजनाओं से 76,795 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

कुल मिलाकर राज्य में 82 पहल की गई हैं। इनमें 59 एमओयू और 13 अन्य परियोजनाएं शामिल हैं, जिनकी आधारशिला रखी गई है। इसके अलावा कंपनियों ने राज्य में 10 परियोजनाओं में वाणिज्यिक उत्पादन शुरू किया है। इस तरह कुल मिलाकर निवेश का आंकड़ा 52,549 करोड़ रुपये बैठेगा।

सरकार ने कहा कि कुल मिलाकर इन सभी पहल से राज्य में 92,420 लोगों के लिए रोजगार के अवसर पैदा होंगे।

यहां मुख्यमंत्री एम के स्टालिन की अध्यक्षता में एक निवेश सम्मेलन में वैमानिकी और रक्षा क्षेत्र में 485 करोड़ रुपये की परियोजनाओं के लिए एमओयू का आदान-प्रदान किया गया। इनमें कलपुर्जा विनिर्माण और सालेम में एक विमानन प्रशिक्षण संस्थान की स्थापना से संबंधित एमओयू शामिल है।

इसके अलावा 52 अन्य परियोजनाएं कुल मिलाकर 34,723 करोड़ रुपये की हैं। इनमें अडाणी एंटरप्राइजेज और लार्सन एंड टुब्रो जैसी कंपनियों के डेटा केंद्र भी शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतWATCH: बिहार के सारण जिले में जदयू के प्रखंड अध्यक्ष का एक लड़की के साथ अश्लील वीडियो वायरल, दोनों आपत्तिजनक अवस्था में थे खेत में एक लड़की नेता के पीछे भाग रही है

ज़रा हटकेमेरठ के रिटायर्ड जज ने ढोल-नगाड़ों के साथ मनाया बेटी के तलाक़ का जश्न, परिवार ने किया भव्य स्वागत | Video

भारतबिहार में सत्ता हस्तांतरण को लेकर सियासी हलचल हुई तेज, 12 अप्रैल को नीतीश कुमार दे सकते हैं मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा, भाजपा में मुख्यमंत्री को लेकर जारी है मंथन 

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित