Tamil Nadu Budget 2024: विवाहित, गर्भवती महिलाओं को तमिलनाडु सरकार का तोहफा, जानिए क्या है सरकार की योजना

By आकाश चौरसिया | Published: February 19, 2024 01:05 PM2024-02-19T13:05:07+5:302024-02-19T13:31:35+5:30

वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट 2024-25 पेश करते हुए महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए विशेष घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने बताया कि अब गर्भवती महिलाओं को काम पर लौटना का मौका मिलेगा।

Tamil Nadu Budget 2024 Tamil Nadu government's gift to married pregnant women know the government plan | Tamil Nadu Budget 2024: विवाहित, गर्भवती महिलाओं को तमिलनाडु सरकार का तोहफा, जानिए क्या है सरकार की योजना

फोटो क्रेडिट- (एक्स)

Highlightsवित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट 2024-25 में महिलाओं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर के लिए की घोषणानई औद्योगिक इकाइयों में तमिलनाडु सरकार देगी मौका- वित्त मंत्रीइसके अतिरिक्त सरकार कुछ नई योजना लाने का प्लान कर रही है

Tamil Nadu Budget 2024: तमिलनाडु के लिए प्रदेश के वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने बजट पेश के दौरान बताया कि महिलाओं की भागीदारी बढ़ रही है और उद्योग में उनकी हिस्सेदारी बराबरी की है और इसे देखते सरकार उनके लिए नई और विशेष योजना बना रही है। थेन्नारसु की मानें तो सरकार इनमें महिलाएं, दिव्यांग और ट्रांसजेंडर को शामिल करने जा रही है।  

वित्त मंत्री थंगम थेन्नारसु ने कहा कि महिलाओं को, दिव्यांग को और ट्रांसजेंडर को वेतन का 10 फीसदी पेरोल सब्सिडी प्रदान करेगी। सरकार 500 से अधिक व्यक्तियों को रोजगार उन सभी नई औद्योगिक इकाइयों में देगी, जिनकी शुरुआत हाल में हुई है।

घरेलू महिलाओं को काम के प्रति सरकार देगी ये प्रोत्साहन
इसके अलावा, कामकाजी महिलाओं की सहायता के लिए सार्वजनिक-निजी भागीदारी के तहत सभी प्रमुख एसआईपीसीओटी औद्योगिक संपदाओं में नवजात बच्चों के लिए खेलने की जगह भी स्थापित करेगी।

विवाहित और गर्भावस्था महिलाओं के लिए क्या है खास..
विवाहित और गर्भावस्था जैसे कारणों से अवकाश लेने के बाद नौकरी बाजार में फिर से प्रवेश करने की इच्छुक महिलाओं की सुविधा के लिए एक नया कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा।

Web Title: Tamil Nadu Budget 2024 Tamil Nadu government's gift to married pregnant women know the government plan

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे