लाइव न्यूज़ :

स्विगी के डिलिवरी वाहन बनेंगे इलेक्ट्रिक, रिलायंस बीपी के साथ किया समझौता

By भाषा | Updated: August 5, 2021 20:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली पांच अगस्त खाना आर्डर और वितरण सेवा से जुड़ी स्विगी ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने अपने डिलिवरी भागीदारों के लिए देश में बिजली चालित वाहनों के परिवेश और बैटरी अदला-बदली स्टेशन बनाने को लेकर रिलायंस बीपी मोबिल्टी लि. (आरबीएमएल) के साथ समझौता किया है।

स्विगी ने एक बयान में कहा कि उसने कार्गो ई-साइकिलों के जरिये ऑर्डर की पूरी डिलिवरी को सक्षम करने के लिए हीरो लेक्ट्रो और गस्त डिस्पैच लॉजिस्टिक्स के साथ भी करार किया है।

इस कदम को लेकर निति आयोग के कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमिताभ कान्त ने कहा कि देश के सतत और पर्यावरण अनुकूल वाहन अपनाने की दिशा में जारी प्रयासों के साथ भारतीय उद्योग को इलेक्ट्रिक वाहनों को अपनाने की दिशा में काम करना जारी रखना चाहिए।

स्विगी के मुख्‍य सीईओ श्रीहर्ष मजेटी ने कहा, ‘‘स्विगी का बेड़े के डिलिवरी वाहन प्रतिदिन औसतन 80-100 किमी की यात्रा करते हैं और लाखों ऑर्डर वितरण करते हैं। हम पर्यावरण पर पड़ने वाले इसके प्रभाव के प्रति जागरूक हैं और इसके लिए आवश्यक कदम उठा रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि इलेक्ट्रिक वाहनों में बदलाव इस दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इसका न केवल पर्यावरण पर सकारात्मक प्रभाव पड़ेगा बल्कि डिलिवरी साझेदारों की भी कमाई बढ़ेगी।

रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हरीश सी मेहता ने कहा, “... हम एक मजबूत और टिकाऊ बुनियादी ढांचा स्थापित कर रहे हैं जिसमें ईवी चार्जिंग केंद्र और बैटरी अदला-बदली स्टेशन शामिल हैं। हमें विश्वास है कि स्विगी और उनके डिलिवरी भागीदार हमारे बैटरी अदला-बदली स्टेशनों के व्यापक नेटवर्क से लाभान्वित होंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल