लाइव न्यूज़ :

Swiggy launches XL- bolt: ‘बोल्ट’ के बाद ‘एक्सएल’ सेवा लॉन्च?, हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में शुरू, जानें क्या है दोनों और कैसे करेगा काम

By सतीश कुमार सिंह | Updated: October 5, 2024 15:52 IST

Swiggy launches XL- bolt: ऑनलाइन ऑर्डर पर खान-पान का सामान पहुंचाने वाले मंच स्विगी ने शनिवार को बड़े ऑर्डर को एक बार में पूरा करने के लिए औपचारिक रूप से ‘एक्सएल’ बेड़े को पेश किया।

Open in App
ठळक मुद्देSwiggy launches XL- bolt: अधिकारियों को 3,500 भोजन वितरित किए।Swiggy launches XL- bolt: कुल 20 इलेक्ट्रिक वाहनों ने भोजन वितरित किया।Swiggy launches XL- bolt: जिला प्रशासन को निःशुल्क सेवा प्रदान की।

Swiggy launches XL- bolt: भारत के अग्रणी ऑन-डिमांड सुविधा प्लेटफॉर्म स्विगी ने ‘बोल्ट’ शुरू करने के बाद ‘एक्सएल’ बेड़ा पेश किया है। यह सेवा विशेष रूप से त्योहारी सीजन शुरू होने के समय पर है। हरियाणा चुनाव के दिन आधिकारिक तौर पर गुरुग्राम में लॉन्च किया गया। अपनी सेवा के पहले दिन स्विगी एक्सएल बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों के 580 मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन वितरित किए। कंपनी ने चुनाव प्रक्रिया में अपने योगदान के तहत जिला प्रशासन को निःशुल्क सेवा प्रदान की। कुल 20 इलेक्ट्रिक वाहनों ने भोजन वितरित किया।

4 अक्टूबर को रात का खाना और 5 अक्टूबर को नाश्ता और दोपहर का भोजन दिया गया। इससे कुछ ही घंटों पहले स्विगी ने खान-पान के उत्पाद 10 मिनट में पहुंचाने वाली सेवा ‘बोल्ट’ पेश की थी। हालांकि यह सेवा फिलहाल चुनिंदा शहरों में उपलब्ध है। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) भी लाने की तैयारी कर रही है।

पिछले कुछ सप्ताह से पायलट आधार पर चल रहे इस 'एक्सएल' बेड़े को शनिवार को हरियाणा विधानसभा चुनाव के दिन गुरुग्राम में औपचारिक रूप से शुरू किया गया। स्विगी ने कहा, “अपने आधिकारिक शुरुआत पर स्विगी एक्सएल ईवी बेड़े ने गुरुग्राम और बादशाहपुर निर्वाचन क्षेत्रों में 580 से अधिक मतदान केंद्रों पर चुनाव अधिकारियों को 3,500 भोजन के डब्बे वितरित किए।

यह सेवा जिला प्रशासन को निःशुल्क प्रदान की गई।” स्विगी ‘फूड मार्केटप्लेस’ के राष्ट्रीय कारोबार प्रमुख सिद्धार्थ भाकू ने कहा कि खाद्य वितरण सेवाएं नए उपभोग अवसरों और आपूर्ति को बढ़ावा देकर तथा उपभोक्ता आधार के विस्तार को सक्षम बनाकर भारत में खान-पान (एफ एंड बी) क्षेत्र की समग्र वृद्धि में मदद कर रही हैं। भाकू ने कहा कि आने वाले हफ्तों में इस सेवा को और शहरों में भी शुरू किया जाएगा।

ऑनलाइन खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला मंच स्विगी ने शुक्रवार को 10 मिनट में खाद्य और पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाली सेवा ‘बोल्ट’ शुरू करने की घोषणा की। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने वाली है। यह सेवा छह प्रमुख शहरों- हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रमुख स्थानों पर पहले से ही परिचालन में है।

आने वाले कुछ सप्ताह में इसे और जिलों में लाया जाएगा। बोल्ट उपभोक्ता के दो किलोमीटर के दायरे में चुनिंदा रेस्तराओं से त्वरित भोजन वितरण सेवा प्रदान करता है। स्विगी ने कहा, “आने वाले हफ्तों में यह सेवा और क्षेत्रों में भी लाई जाएगी।” बोल्ट के तहत बर्गर, गर्म पेय पदार्थ, ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जाते हैं, जिन्हें बनाने में कम-से-कम समय लगता है।

स्विगी ने कहा कि यह आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स जैसे पैकिंग के लिए तैयार व्यंजनों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी। कंपनी ने बताया कि विशेष रूप से, डिलीवरी पार्टनर (आपूर्ति भागीदारों) को बोल्ट और नियमित ऑर्डर के बीच अंतर के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। इसका मतलब है कि डिलीवरी समय के आधार पर उन्हें न तो दंडित किया जाता है और न ही प्रोत्साहन दिया जाता है।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने कहा, “बोल्ट बेजोड़ सुविधा प्रदान करने के हमारे मिशन में अगली पेशकश है। दस साल पहले, स्विगी ने औसत प्रतीक्षा समय को 30 मिनट तक कम करके खाद्य वितरण में क्रांति ला दी थी। अब हम इसमें और कमी ला रहे हैं...।’’

टॅग्स :स्वीगीगुरुग्रामहरियाणा विधानसभा चुनाव 2024भोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

क्राइम अलर्टगुरुग्राम में 3 साल की बच्ची से बलात्कार?, उच्चतम न्यायालय ने कहा- आयुक्त से लेकर सब-इंस्पेक्टर तक नाकाम?, कानून का जरा भी सम्मान तो तबादला करो

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

क्राइम अलर्ट120 दिन पहले शादी, जहरीला इंजेक्शन देकर रेडियोलॉजिस्ट पति अरुण शर्मा ने नर्स पत्नी काजल को मार डाला, शारीरिक उत्पीड़न और दहेज उत्पीड़न ने ली जान?

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित