लाइव न्यूज़ :

Swiggy Launches Bolt: सेवा ‘बोल्ट’?, 10 मिनट में खाना हाजिर है जनाब!, हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में शुरू

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: October 5, 2024 11:04 IST

Swiggy Launches Bolt: बोल्ट के तहत बर्गर, गर्म पेय पदार्थ, ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जाते हैं, जिन्हें बनाने में कम-से-कम समय लगता है।

Open in App
ठळक मुद्देबोल्ट उपभोक्ता के दो किलोमीटर के दायरे में चुनिंदा रेस्तराओं से त्वरित भोजन वितरण सेवा प्रदान करता है।स्विगी ने कहा, “आने वाले हफ्तों में यह सेवा और क्षेत्रों में भी लाई जाएगी।”आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स जैसे पैकिंग के लिए तैयार व्यंजनों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

Swiggy Launches Bolt: ऑनलाइन खाना ऑर्डर की सुविधा देने वाला मंच स्विगी ने शुक्रवार को 10 मिनट में खाद्य और पेय पदार्थ की आपूर्ति करने वाली सेवा ‘बोल्ट’ शुरू करने की घोषणा की। स्विगी अपना आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने वाली है। यह सेवा छह प्रमुख शहरों- हैदराबाद, मुंबई, दिल्ली, पुणे, चेन्नई और बेंगलुरु में प्रमुख स्थानों पर पहले से ही परिचालन में है। आने वाले कुछ सप्ताह में इसे और जिलों में लाया जाएगा। बोल्ट उपभोक्ता के दो किलोमीटर के दायरे में चुनिंदा रेस्तराओं से त्वरित भोजन वितरण सेवा प्रदान करता है।

स्विगी ने कहा, “आने वाले हफ्तों में यह सेवा और क्षेत्रों में भी लाई जाएगी।” बोल्ट के तहत बर्गर, गर्म पेय पदार्थ, ठंडे पेय पदार्थ, नाश्ते के सामान और बिरयानी जैसे लोकप्रिय व्यंजन पेश किए जाते हैं, जिन्हें बनाने में कम-से-कम समय लगता है। स्विगी ने कहा कि यह आइसक्रीम, मिठाई और स्नैक्स जैसे पैकिंग के लिए तैयार व्यंजनों पर भी ध्यान केंद्रित करेगी।

कंपनी ने बताया कि विशेष रूप से, डिलीवरी पार्टनर (आपूर्ति भागीदारों) को बोल्ट और नियमित ऑर्डर के बीच अंतर के बारे में जानकारी नहीं दी जाती है। इसका मतलब है कि डिलीवरी समय के आधार पर उन्हें न तो दंडित किया जाता है और न ही प्रोत्साहन दिया जाता है।

स्विगी के फूड मार्केटप्लेस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) रोहित कपूर ने कहा, “बोल्ट बेजोड़ सुविधा प्रदान करने के हमारे मिशन में अगली पेशकश है। दस साल पहले, स्विगी ने औसत प्रतीक्षा समय को 30 मिनट तक कम करके खाद्य वितरण में क्रांति ला दी थी। अब हम इसमें और कमी ला रहे हैं...।’’ 

टॅग्स :स्वीगीभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यफोर्टिफाइड चावल : पोषण या स्वास्थ्य पर संकट ?

कारोबारज़ोमैटो के कुछ दिन बाद Swiggy ने भी अपनी प्लेटफॉर्म फीस बढ़ाई, अब ग्राहकों को प्रति ऑर्डर देने होंगे 2.59 रुपये ज़्यादा

कारोबारZomato ने फ़ूड डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म फ़ीस बढ़ाकर ₹14.90 प्रति ऑर्डर किया

भारतJammu-Kashmir: ईद के आते ही कश्‍मीर में मीट की कीमतों में उछाल से नाराजगी

स्वास्थ्यक्या हृदय शल्य चिकित्सा कराने वाले मरीज 10 से 12 सप्ताह में तैराकी, साइकिल चलाना और मैराथन दौड़ सकते हैं?, जानें कार्डियोथोरेसिक सर्जन ने क्या कहा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित