लाइव न्यूज़ :

संरचनात्मक सुधारों से 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करेंगे :गोयल

By भाषा | Updated: January 9, 2021 14:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ जनवरी भारत 2025 तक 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के लक्ष्य को हासिल करने के लिए अपने समूचे पारिस्थितिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है। केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने शनिवार को यह बात कही।

गोयल ने प्रवासी भारतीय दिवस सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सपना है। ‘‘हम तेज संरचनात्मक सुधारों से इस लक्ष्य को हासिल करेंगे।’’

गोयल ने कहा, ‘‘हम अपनी गुणवत्ता, उत्पादकता, दक्षता में सुधार के लिए साथ-साथ काम कर रहे हैं। इससे भारतीय उद्योग हमारे निर्यात का विस्तार कर सकेगा। यह वास्तव में बड़ा, बेहतर और व्यापक हो सकेगा।’’

मंत्री ने कहा कि वैश्विक स्तर पर भारतीय उत्पादों की पहुंच बढ़ाने के लिए आक्रामक तरीके से नए बाजारों में संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

गोयल ने कहा, ‘‘विदेश में रहने वाले भारतीयों को उपभोक्ता बाजार की अधिक समझ है। आप उपभोक्ता व्यवहार को गहराई से समझते हैं और भारतीय उद्योग को विदेशी बाजारों के अनुरूप उत्पाद का विकास करने में मदद कर सकते हैं।’’

मंत्री ने कहा कि कोविड-19 से पैदा हुई दिक्कतों के बाद सभी को समझ आ गया है कि कुछ बड़ा करने का साहस होना चाहिए।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि आप ऐसा नहीं करेंगे तो वैश्विक स्तर पर अगुवाई करने की अपनी क्षमता गंवा देंगे। यही आत्मनिर्भर भारत का सिद्धान्त है। यह अपने दरवाजे बंद करना नहीं, बल्कि अपने दरवाजे को और अधिक खोलना है। इससे भारत अपनी क्षमता और दक्षता का निर्माण कर सकेगा और अपनी रफ्तार, कौशल और स्तर से जुझारू बन सकेगा।’’

गोयल ने कहा कि तेज संरचनात्मक सुधारों से भारत अपने पूरे पारिस्थतिकी तंत्र को मजबूत कर रहा है ताकि 2025 तक प्रधानमंत्री के 5,000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था के सपने को पूरा किया जा सके।

उन्होंने कहा, ‘‘हम कारोबार शुरू करने में सुगमता, कारोबार सुगमता और अपने कारोबार को आगे बढ़ाने की सुगमता पर काम कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि भारत तेजी से आगे बढ़ रहा है और देश और विदेश में भारतीयों के लिए बड़े अवसर उपलब्ध करा रहा है। ‘‘हम चाहते हैं कि दुनियाभर में हमारे भाइयों और बहनों को इन अवसरों का लाभ सबसे पहले मिले।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना