लाइव न्यूज़ :

हड़ताल से राजस्थान में बैंकों में कामकाज प्रभावित: यूनियन

By भाषा | Updated: March 15, 2021 20:53 IST

Open in App

जयपुर, 15 मार्च यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस की घोषणा पर दो दिन की देशव्यापी हड़ताल के पहले दिन राज्य में सार्वजनिक क्षेत्र व ग्रामीण बैंकों की 8]200 से अधिक शाखाओं में कामकाज प्रभावित हुआ। बैंक यूनियन का दावा है कि कई बैंकों के ताले तक नहीं खुले।

यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियंस के प्रदेश संयोजक महेश मिश्रा ने दावा किया कि इस हड़ताल में 500 से अधिक सहायक महाप्रबंधक सहित 36,000 कर्मचारी व अधिकारी शामिल हुए। हड़ताल के कारण राज्य में 10 हजार करोड़ का कारोबार बाधित हुआ तथा प्रदेश के 15,000 एटीएम में से अधिकांश खाली हो गए।

हड़ताली कर्मचारियों ने सोमवार सुबह अंबेडकर सर्किल के पास बीमा निधि भवन परिसर में सार्वजनिक बैंकों के निजीकरण के विरोध में प्रदर्शन किया जिसमें बड़ी संख्या में कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित हुए ।

उन्होंने बताया कि हड़ताल की सबसे बड़ी वजह सरकार का ऐलान है कि वह आईडीबीआई के अलावा दो और सरकारी बैंकों का निजीकरण करेगी। बैंक यूनियन इस निजीकरण का विरोध कर रही है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार