Stock Market Today: तेजी के बाद अचानक क्यों धड़ाम शेयर बाजार? सेंसेक्स 600 अंक गिरा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 30, 2026 12:01 IST2026-01-30T12:00:37+5:302026-01-30T12:01:18+5:30

Stock Market Today: दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

Stock Market Today After three days of gains Sensex drops 600 points in early trade | Stock Market Today: तेजी के बाद अचानक क्यों धड़ाम शेयर बाजार? सेंसेक्स 600 अंक गिरा

Stock Market Today: तेजी के बाद अचानक क्यों धड़ाम शेयर बाजार? सेंसेक्स 600 अंक गिरा

Stock Market Today:  आईटी शेयरों में गिरावट और एक फरवरी को बजट पेश होने से पहले सावधानी के कारण शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट हुई। बाजार में पिछले तीन दिनों से तेजी का रुख था। शुरुआती कारोबार में विदेशी निवेशकों की निकासी और वैश्विक शेयर बाजारों में कमजोर रुख ने भी बाजार की धारणा को प्रभावित किया। इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 619.06 अंक गिरकर 81,947.31 पर आ गया।

दूसरी ओर 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 171.35 अंक गिरकर 25,247.55 पर था। सेंसेक्स की 30 कंपनियों में टाटा स्टील, एचसीएल टेक, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, एनटीपीसी और टेक महिंद्रा में उल्लेखनीय गिरावट हुई। दूसरी ओर मारुति, आईटीसी, एशियन पेंट्स और इंटरग्लोब एविएशन बढ़त दर्ज करने वाले शेयरों में शामिल थे।

वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड 1.39 प्रतिशत गिरकर 69.73 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों ने बृहस्पतिवार को 393.97 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशकों ने 2,638.76 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। 

Web Title: Stock Market Today After three days of gains Sensex drops 600 points in early trade

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे