लाइव न्यूज़ :

शेयर बाजार: वैश्विक गतिविधियों, कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों पर होगी निवेशकों की नजर

By भाषा | Updated: December 20, 2020 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर घरेलू शेयर बाजार में किसी बड़ी गतिविधियों के अभाव में इस सप्ताह वैश्विक घटनाक्रम खासकर अमेरिका में वित्तीय प्रोत्साहन और कोविड-19 टीके से जुड़ी खबरों से बाजार को दिशा मिलेगी।

विश्लेषकों के अनुसार अवकाश के कारण कम कारोबार दिवस वाले सप्ताह के दौरान घरेलू बाजार में मुनाफावसूली भी देखने को मिल सकती है।

क्रिसमस के मौके पर शेयर बाजार और वित्तीय बाजार शुक्रवार को बंद रहेंगे।

मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के खुदरा शोध प्रमुख सिद्धार्थ खेमका ने कहा, ‘‘इस सप्ताह पर्याप्त नकदी, टीका जारी होने से जुड़ी सकारात्मक खबरें तथा अमेरिकी प्रोत्सोहन पैकेज को लेकर बढ़ती संभावना को देखते हुए बाजार में बढ़त का रुख रह सकता है। हालांकि इस सप्ताह से शुरू क्रिसमस अवकाश को देखते हुए मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

बाजार में मासिक वायदा एवं विकल्प खंड के अनुबंध समाप्त होने के कारण भी उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है।

जियोजीत फाइनेंशयिल सर्विसेज के शोध प्रमुख विनोद नायर ने कहा, ‘‘इस सप्ताह बाजार की नजर वैश्विक घटनाक्रमों पर होगी। आने वाले दिनों में अमेरिका में प्रोत्साहन पैकेज को लेकर निर्णय तथा ब्रेक्जिट समझौता देखने को मिल सकता है।’’

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) के निवेश प्रतिरूप पर भी निवेशकों की नजर होगी। बाजार में तेजी का एक प्रमुख कारण एफपीआई का निवेश रहा है।

च्वाइस ब्रोकिंग के कार्यकारी निदेशक सुमित बगाडिया ने कहा, ‘‘निवेशकों की नजर कोविड-19 से जुड़ी गतिविधियों, प्रोत्साहन पैकेज और ब्रेक्जिट सौदे पर होगी।’’

सैमको सिक्योरिटीज की वरिष्ठ शोध विश्लेषक निराली शाह ने कहा, ‘‘ऐसा लगता है कि फिलहाल बजार पर तेजड़िये हावी हैं...हालांकि मुनाफावसूली से इनकार नहीं किया जा सकता है।’’

पिछले सप्ताह बीएसई मानक सूचकांक 861.68 अंक यानी 1.86 प्रतिशत मजबूत हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना