लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्री का सार्वजनिक उपक्रमों को समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश

By भाषा | Updated: December 9, 2021 20:33 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ दिसंबर केंद्रीय इस्पात मंत्री राम चंद्र प्रसाद सिंह ने बृहस्पतिवार को अपने मंत्रालय के अधीन आने वाले उपक्रमों को समयबद्ध तरीके से परियोजनाओं को पूरा करने का निर्देश दिया।

इस्पात मंत्रालय के एक बयान के अनुसार केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र के उद्यम (सीपीएसई) द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए 13,300 करोड़ रुपये के पूंजीगत व्यय की प्रगति की समीक्षा के लिए एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए उन्होंने यह बात कही।

मंत्रालय ने कहा, "केंद्रीय इस्पात मंत्री ने स्टील सीपीएसई की पूंजीगत व्यय परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए परियोजना कार्यों को समय पर पूरा करने के महत्व पर जोर दिया।"

उन्होंने समयबद्ध तरीके से परियोजना को पूरा करने के लिए दैनिक लक्ष्य निर्धारित करने और कड़ी निगरानी करने की भी सलाह दी।

इस्पात राज्य मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते, भारतीय इस्पात प्राधिकरण, राष्ट्रीय खनिज विकास निगम, राष्ट्रीय इस्पात निगम, कुद्रेमुख लौह अयस्क कंपनी लिमिटेड और मेकॉन लिमिटेड के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक तथा मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी बैठक में शामिल हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार