लाइव न्यूज़ :

केंद्र के जुटाए उपकर, अधिभार में राज्यों को भी कुछ हिस्सा मिलना चाहिए : विशेषज्ञ

By भाषा | Updated: November 12, 2021 22:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 12 नवंबर केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए उपकर और अधिभार में कम से कम कुछ हिस्सा राज्यों को दिया जाना चाहिए। विशेषज्ञों ने शुक्रवार को यह राय जताई।

शोध संस्थान एनसीएईआर द्वारा ‘रि-इमेजिनिंग फिस्कल फेडरलिज्म’ पर एक संगोष्ठी में भाग लेते हुए विशेषज्ञों ने यह बात कही।

वित्त आयोग के चेयरमैन एन के सिंह द्वारा उठाए गए विभिन्न मुद्दों के जवाब में तमिलनाडु के वित्त मंत्री पलानीवेल त्यागराजन ने राज्यों को अधिक वित्तीय स्वायत्तता दिए जाने पर जोर दिया।

कुछ इसी तरह की राय केरल के पूर्व वित्त मंत्री थॉमस इसाक ने भी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राज्यों को कम से कम राज्य माल एवं सेवा कर (एसजीएसटी) दरों में बढ़ोतरी की आजादी दी जानी चाहिए।

राज्यसभा सदस्य और बिहार के पूर्व वित्त मंत्री सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा जुटाए गए उपकर और अधिभार के कुछ हिस्सों को वितरण वाले पूल में शामिल किया जाना चाहिए। राज्यों को इसमें हिस्सा वित्त आयोग की सिफारिश के बाद मिलता है।

मोदी ने कहा कि हमें कुछ फॉर्मूला निकालना चाहिए जिससे उपकर का कुछ हिस्सा इस पूल में आ सके।

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे नहीं लगता कि पेट्रोल, डीजल और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों को निकट भविष्य में जीएसटी में लाना व्यावहारिक होगा।’’

त्यागराजन ने कहा कि ज्यादा से ज्यादा उत्पादों को राज्यों के लिए छोड़ा जाना चाहिए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?