लाइव न्यूज़ :

राज्यों की कर्ज सीमा को बिना शर्त जीएसडीपी का पांच प्रतिशत किया जाये: पश्चिम बंगाल

By भाषा | Updated: June 5, 2021 00:08 IST

Open in App

कोलकाता, चार जून पश्चिम बंगाल सरकार ने केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को सुझाव दिया है कि राज्यों को वित्तीय संकट से बचाने के लिये उनकी उधार लेने की सीमा को बिना किसी शर्त के पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाना चाहिये।

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को भेजे एक पत्र में पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री डा. अमित मित्रां ने 28 मई को हुई जीएसटी परिषद की बैठक में कोविड-19 के इलाज में काम आने सामानों पर भारी जीएसटी के प्रस्ताव को लेकर निराशा जताई।

पत्र में कहा गया है, ‘‘आपको ज्ञात है कि पिछले साल की ही तरह इस साल भी राजस्व में भारी गिरावट आई है जिससे राज्यों की वित्तीय वहनीयता को खतरा पैदा हो गया है। हमारे मामले में हम पर दोहरी मार पड़ी है -- कोरोना वायरस की दूसरी लहर के साथ ही यास चक्रवात से भी राज्य की स्थिति बिगड़ी है।’’

मित्रा ने कहा है कि अप्रैल 2020 से लेकर जनवरी 2021 तक राज्यों का माल एंव सेवा कर (जीएसटी) मुआवजा 63,000 करोड़ रुपये अनुमानित है। इसमें से पश्चिम बंगाल को 4,911 करोड़ रुपये मिलने की उम्मीद है।

पश्चिम बंगाल के वित्त मंत्री ने कहा, ‘‘मौजूदा कठिन परिस्थिति और महामारी की तीसरी लहर की आशंका को ध्यान में रखते हुये मैं आपसे एक बार फिर आग्रह करता हूं कि राज्यों की उधार सीमा को बिना किसी शर्त को लगाये सकल राज्य घरेलू उतपाद (जीएसडीपी) का पांच प्रतिशत तक बढ़ा दिया जाये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार