लाइव न्यूज़ :

भारतीय स्टेट बैंक, लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज ने समझौता ज्ञापन पर किये हस्ताक्षर

By भाषा | Updated: November 19, 2020 23:16 IST

Open in App

मुंबई, 19 नवंबर देश का सबसे बड़ा बैंक एसबीआई (भारतीय स्टेट बैंक) ने बृहस्पतिवार को कहा कि उसने लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज के साथ समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किये हैं। यह समझौता दीर्घकालीन सहयोग व्यवस्था स्थापित करने और पर्यावरण संबंधी, सामाजिक और कंपनी संचालन (ईएसजी) तथा हरित वित्त को बढ़ावा देने के लिये है।

इस एमओयू के जरिये लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज ईएसजी केंद्रित कोष और बांड के संदर्भ में निर्गमकर्ता, संपत्ति प्रबंधकों और निवेशकों के लिये एक सतत परिवेश सृजित करेगा।

इस बारे में एसबीआई के चेयरमैन दिनेश खारा ने कहा कि बैंक ने अपने कामकाज के केंद्र में सतत विकास को रखा है।

उन्होंने कहा कि बैंक के लिये सतत और व्यापार जवाबदेही नीति लायी गयी है और ग्रीन बांड बाजार से अबतक 80 करोड़ डॉलर जुटाया गया है।

ग्रीन बांड से आशय जुटायी गयी राशि का उपयोग पर्यावरण अनुकूल परियोजनाओं में करने से है।

खारा ने कहा, ‘‘लक्जमबर्ग स्टॉक एक्सचेंज के साथ एमओयू से ग्रीन बांड बाजार के मामले में बाजार विकास और कोष जुटाने को लेकर नये रास्ते खुलेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार