स्टारबक्स के नए सीईओ बने भारतवंशी लक्ष्मण नरसिंह्मन, जानिए किस दिन से संभालेंगे प्रभार

By मनाली रस्तोगी | Published: September 2, 2022 11:47 AM2022-09-02T11:47:22+5:302022-09-02T11:48:50+5:30

भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिंह्मन को स्टारबक्स ने अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) घोषित किया है।

Starbucks names Indian-origin Laxman Narasimhan as new CEO | स्टारबक्स के नए सीईओ बने भारतवंशी लक्ष्मण नरसिंह्मन, जानिए किस दिन से संभालेंगे प्रभार

स्टारबक्स के नए सीईओ बने भारतवंशी लक्ष्मण नरसिंह्मन, जानिए किस दिन से संभालेंगे प्रभार

Highlightsलक्ष्मण नरसिंह्मन फिलहाल उपभोक्ता सामान बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी रेकिट बेंकिजर समूह के सीईओ हैं।नरसिंह्मन तीन साल कंपनी की अगुवाई करने के बाद 30 सितंबर 2022 को पद से हट जाएंगे।बोर्ड ने नरसिंह्मन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा।

वॉशिंगटन: कॉफी की दिग्गज कंपनी स्टारबक्स ने गुरुवार (स्थानीय समय) को भारतीय मूल के लक्ष्मण नरसिंह्मन को अपना नया मुख्य कार्यकारी अधिकारी नामित किया। नरसिंह्मन 1 अक्टूबर को हॉवर्ड शुल्त्स की जगह स्टारबक्स में शामिल होंगे, जो अप्रैल 2023 तक अंतरिम प्रमुख के रूप में बने रहेंगे। लक्ष्मण नरसिंह्मन फिलहाल उपभोक्ता सामान बनाने वाली बहुराष्ट्रीय कंपनी रेकिट बेंकिजर समूह के सीईओ हैं। 

नरसिंह्मन तीन साल कंपनी की अगुवाई करने के बाद 30 सितंबर 2022 को पद से हट जाएंगे। वहीं, द वॉल स्ट्रीट जर्नल ने स्टारबक्स बोर्ड की अध्यक्ष मेलोडी हॉब्सन के हवाले से कहा, "हम वास्तव में मानते हैं कि हमें अपना अगला सीईओ बनने के लिए एक असाधारण व्यक्ति मिला है। वह एक परखे हुए लीडर हैं।" कंपनी ने कहा कि वह लंदन से सिएटल क्षेत्र में स्थानांतरित हो जाएंगे और 1 अक्टूबर को स्टारबक्स में सीईओ के रूप में शामिल होंगे।

हॉब्सन ने आगे बताते हुए कहा कि स्टारबक्स के बोर्ड ने नरसिंह्मन की सहायता के लिए शुल्त्स को अप्रैल 2023 तक अंतरिम सीईओ के रूप में बने रहने के लिए कहा। द वॉल स्ट्रीट जर्नल के अनुसार, नरसिंह्मन सीईओ की भूमिका ग्रहण करेंगे और 1 अप्रैल को कंपनी के बोर्ड में शामिल होंगे। रिपोर्ट के अनुसार, नरसिंह्मन कई स्थानों और बिक्री में दुनिया की सबसे बड़ी कॉफी श्रृंखला का अधिग्रहण करेंगे क्योंकि यह बदलते कारोबारी परिदृश्य को नेविगेट करता है।

इससे पहले रेकिट बेंकिजर ने बताया कि इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी लक्ष्मण नरसिंह्मन तीन साल की भूमिका के बाद सितंबर के अंत में पद छोड़ देंगे। रेकिट बेंकिजर ने एक बयान में कहा, "नरसिंह्मन ने व्यक्तिगत और पारिवारिक कारणों से अमेरिका वापस जाने का निर्णय किया है...।" बयान के अनुसार, उनका स्थान वरिष्ठ स्वतंत्र निदेशक निकान्द्रो दुरांते लेंगे।

कौन हैं लक्ष्मण नरसिंह्मन?

नरसिंह्मन 55 साल के हैं और उन्होंने पुणे विश्वविद्यालय से मैकेनिकल इंजीनियरिंग में डिग्री ली हुई है। उन्होंने व्हॉर्टन स्कूल से एमबीए किया है। उन्होंने एक सितंबर, 2019 को रेकिट के सीईओ के रूप में नियुक्त किया गया था। रेकिट से जुड़ने से पहले वह पेप्सिको में 2012 से 2019 के दौरान विभिन्न उच्च पदों पर रहें। उन्होंने 1993 से 2012 के दौरान मैकिंजी एंड कंपनी में भी बतौर निदेशक काम किया है। 

(भाषा इनपुट के साथ)

Web Title: Starbucks names Indian-origin Laxman Narasimhan as new CEO

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे