लाइव न्यूज़ :

श्रीकांत वेंकटचारी रिलायंस इंडस्ट्रीज के बने नए सीएफओ, आलोक अग्रवाल की लेंगे जगह

By रुस्तम राणा | Updated: March 25, 2023 18:25 IST

रिलायंस इंडस्ट्रीज के नए सीएफओ के पद पर श्रीकांत का कार्यभार 1 जून से प्रभावी होगा। वे आलोक अग्रवाल से पदभार ग्रहण करेंगे।

Open in App
ठळक मुद्देरिलायंस इंडस्ट्रीज के नए सीएफओ के पद पर श्रीकांत का कार्यभार 1 जून से प्रभावी होगावर्तमान में वह संयुक्त मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैंवह आलोक अग्रवाल से पदभार ग्रहण करेंगे। जो 2005 से कंपनी के सीएफओ हैं

मुंबई: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड ने श्रीकांत वेंकटचारी को मुख्य वित्तीय अधिकारी (सीएफओ) के रूप में नियुक्त किया है, कंपनी द्वारा इस संबंध में अपनी प्रेस विज्ञप्ति जारी की है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के नए सीएफओ के पद पर श्रीकांत का कार्यभार 1 जून से प्रभावी होगा। वह आलोक अग्रवाल से पदभार ग्रहण करेंगे। जो 2005 से कंपनी के सीएफओ हैं और अब रिलायंस के अध्यक्ष मुकेश अंबानी के वरिष्ठ सलाहकार की भूमिका ग्रहण करेंगे। 

वेंकटचारी 14 साल पहले रिलायंस से जुड़े थे। वर्तमान में, वह संयुक्त मुख्य वित्तीय अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। संयुक्त सीएफओ के रूप में, वह पिछले कुछ वर्षों से अग्रवाल के साथ सीएफओ पद की जिम्मेदारियों का एक हिस्सा साझा कर रहे हैं। पहले, वह सिटी ग्रुप के साथ थे, जहां उन्होंने विदेशी मुद्रा व्यापार और डेरिवेटिव में दो दशकों तक काम किया। बाद में उन्हें बाजारों के प्रमुख के रूप में पदोन्नत किया गया।

अपनी प्रेस विज्ञप्ति में, रिलायंस ने उल्लेख किया कि श्रीकांत ने 'अग्रवाल की विरासत को आगे बढ़ाने और कंपनी के विकास के भविष्य के अध्यायों को लिखने में मदद करने के लिए अपनी क्षमता साबित की है।'

टॅग्स :Reliance Industriesमुकेश अंबानीmukesh ambani
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटArjun Tendulkar-Saaniya Chandhok Wedding: सचिन तेंदुलकर के घर शहनाई?, मुंबई में भव्य शादी समारोह?, सारा का नृत्य, धोनी-साक्षी संग पहुंचे, वीडियो

क्रिकेटबेटा बड़ा हो गया है?, सचिन तेंदुलकर ने जामनगर में आयोजित प्री-वेडिंग पार्टी में बेटे अर्जुन के लिए भावुक भाषण दिया,  नीता और मुकेश अंबानी ने किया स्वागत, वीडियो

कारोबारआखिर क्यों मुकेश अंबानी ने रूसी तेल कंपनी से बनाई दूरी?, जनवरी 2026 से अब तक एक भी बैरल नहीं, आईओसी और बीपीसीएल ने 634000 बीपीडी?

कारोबारJeyandran Venugopal: फ्लिपकार्ट के पूर्व एग्जीक्यूटिव जयंद्रन वेणुगोपाल रिलायंस रिटेल वेंचर्स के बने सीईओ

कारोबार1400 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्तियां कुर्क, रिलायंस समूह के चेयरमैन अनिल अंबानी और कंपनियों पर शिकंजा

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित