लाइव न्यूज़ :

स्पाइसजेट ने मार्च में लॉकडाउन लगने के बाद से 10,000 कार्गो उड़ानों का संचालन किया

By भाषा | Updated: November 14, 2020 18:34 IST

Open in App

मुंबई, 14 नवंबर विमानन कंपनी स्पाइसजेट ने मार्च में लॉकडाउन लागू होने के बाद से लगभग 10,000 कार्गो उड़ानों को संचालित किया है और साथ ही अक्टूबर में देश के सर्वाधिक व्यस्त इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से सबसे अधिक माल लाने ले जाने का काम किया।

कोरोना वायरस महामारी पर काबू पाने के लिए 25 मार्च से लॉकडाउन लागू किया गया था और इस दौरान सरकार ने सिर्फ कार्गो और विशेष उड़ानों की इजाजत दी थी, जबकि सभी नियमित घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को रद्द कर दिया गया था।

सरकार ने इस दौरान यात्री विमानों के केबिन के भीरत और सीटों पर माल ले जाने की भी अनुमति दी।

स्पाइसजेट के प्रवक्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘स्पाइसजेट ने 25 मार्च को लॉकडाउन शुरू होने के बाद से 9,950 कार्गो उड़ानों का संचालन किया और इस दौरान 77,000 टन माल को गंतव्य तक पहुंचाया।’’

उन्होंने कहा कि विमानन कंपनी भारत के सबसे बड़े हवाई अड्डे नई दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर अक्टूबर में सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेटर के रूप में उभरा।

प्रवक्ता ने बताया कि पिछले महीने स्पाइसजेट ने कुल 3,850 टन माल को गंतव्य तक पहुंचाया, जिसमें 1,731 टन निर्यात किया गया माल शामिल है।

स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह ने पीटीआई-भाषा को दिए एक बयान में कहा, ‘‘मुझे अपने कार्गो परिचालन के शानदार प्रदर्शन पर गर्व है, जो अक्टूबर में दिल्ली हवाई अड्डे पर सबसे बड़े अंतरराष्ट्रीय कार्गो ऑपरेटर के रूप में उभरा है।’’

सिंह ने भरोसा जताया कि विमानन कंपनी इस गति और मजबूत प्रदर्शन को बनाए रखेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार