लाइव न्यूज़ :

स्पाइसएक्सप्रेस ने 9,600 आक्सीजन कंसंट्रेटर चीन, हांगकांग से भारत पहुंचाए

By भाषा | Updated: May 9, 2021 19:57 IST

Open in App

मुंबई, 9 मई भारत की निजी क्षेत्र की विमान सेवा कंपनी स्पाइसजेट की मालवाहक सेवा इकाई स्पाइसएक्सप्रेस ने रविवार को चीन और हांगकांग से कुल 9,600 आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनें भारत पहुंचाईं।

ये मशीने बीजिंग, वूहान, नांजिंग (चीन) और हांगकांग से कोलकाता और दिल्ली पहुंचायी गयी।

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि इस काम के लिए चौड़ी और पतली पेटी-दोनों तरह के विमान लगाए गए थे। यह एयरलाइन विभिन्न देशों से अब तक 27 हजार से अधिक आक्सीजन कंसेंट्रेटर मशीनों की खेप भारत पहुंचा चुकी है।

भारत में कोविड19 से गंभीर रुप से प्रभावित मरीजों को आक्सीजन देने में उपयोंगी साधनों की इस समय किल्लत पड़ रही। कोविड के उपचार में उपयोगी ऐसे उपकरण और मशीने विदेशों से अनुदान या आयात के रूप में मंगाई जा रही हैं।

उद्यमी अजय सिंह के नेतृत्व वाले स्पाइसजेट समूह की स्वास्य सेवा से जुड़ी इकाई स्पाइसहेल्थ आक्सीजन की गंभीर कमी से निपटने में राज्य सरकारों और अस्पतालों के साथ मिल कर काम कर रही है।

स्पाइसएक्सप्रेस के बेड़े में 19 मालवाहक विमान हैं। यह देश के 63 और भारत के बाहर 50 स्थानों के लिए सेवाएं दे रही है। यह प्रतिदिन 600 टन सामान लाने ले जाने की क्षमता रखती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: 'शरिया लागू कराना है क्या?', BJP नेता नाजिया इलाही खान ने मुंबई में लेंसकार्ट स्टोर पर किया हंगामा, स्टाफ की लगाई क्लास

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना