लाइव न्यूज़ :

ताजा लिवाली से सोयाबीन वायदा में बढ़त

By भाषा | Updated: December 10, 2020 17:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 दिसंबर हाजिर बाजार में मांग बढ़ने के चलते कारोबारियों के नये सौदे करने से स्थानीय वायदा बाजार में बृहस्पतिवार को सोयाबीन का दाम 37 रुपये बढ़कर 4,285 रुपये क्विंटल पर पहुंच गया।

नेशनल कमोडिटी एण्ड डेरिवेटिव्ज एक्सचेंज में दिसंबर माह में डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा भाव 37 रुपये यानी 0.87 प्रतिशत बढ़कर 4,285 रुपये प्रति क्विंटल हो गया। इस अनुबंध में 46,190 लॉट के लिये सौदे किये गये।

इसी प्रकार जनवरी डिलीवरी के लिये सोयाबीन वायदा भाव 28 रुपये यानी 0.66 प्रतिशत बढ़कर 4,274 रुपये प्रति क्विंटल पर पहुंच गया। इस अनुबंध में 1,84,415 लॉट के लिये सौदे बोले गये।

बाजार सूत्रों का कहना है कि मांग बढ़ाने के कारण सटोरियों ने वायदा बाजार में नये सौदे किये जिससे सोयाबीन के वायदा भाव में तेजी का रुख रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार