लाइव न्यूज़ :

अप्रैल में तीन गुना बढ़ा सोया खली निर्यात

By भाषा | Updated: May 11, 2021 20:40 IST

Open in App

इंदौर (मध्य प्रदेश), 11 मई भारत का सोया खली निर्यात अप्रैल माह के दौरान तकरीबन तीन गुना बढ़कर एक लाख टन पर पहुंच गया। एक साल पहले (अप्रैल 2020) में देश से 35,000 टन सोया खली का निर्यात किया गया था।

प्रसंस्करणकर्ताओं के इंदौर स्थित संगठन सोयाबीन प्रोसेसर्स एसोसिएशन ऑफ इंडिया (सोपा) के एक शीर्ष अधिकारी ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

सोपा के चेयरमैन डेविश जैन ने "पीटीआई-भाषा" को बताया, "अप्रैल में खासतौर पर पुराने सौदों के अमल में आने के कारण भारत का सोया खली निर्यात बढ़ा। इन दिनों देश में सोया खली की उपलब्धता की हालत तंग है।"

उन्होंने बताया कि अप्रैल में जर्मनी (36,000 टन) और फ्रांस (15,300 टन) भारतीय सोया खली के प्रमुख आयातक रहे।

प्रसंस्करण संयंत्रों में सोयाबीन का तेल निकाल लेने के बाद बचने वाले उत्पाद को सोया खली कहते हैं। यह उत्पाद प्रोटीन का बड़ा स्त्रोत है। इससे सोया आटा और सोया बड़ी जैसे खाद्य पदार्थों के साथ पशु आहार तथा मुर्गियों का दाना भी तैयार किया जाता है।

वहीं, तेल वर्ष के दौरान अक्टूबर से अप्रैल की अवधि में सोयाखली का निर्यात एक साल पहले के 4.58 लाख टन से बढ़कर 16.94 लाख टन तक पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतमुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का "नारी शक्ति वंदन अधिनियम" के संबंध में प्रदेशवासियों के नाम संदेश

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार