लाइव न्यूज़ :

साउथ इंडियन बैंक का कुल जमा मामूली घटकर 82,710 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: April 9, 2021 19:38 IST

Open in App

नयी दिल्ली, नौ अप्रैल साउथ इंडियन बैंक का कुल जमा मार्च, 2021 के अंत तक घटकर 82,710 करोड़ रुपये रह गया। मार्च, 2020 के अंत तक यह 83,034 करोड़ रुपये था।

आंकड़ों के अनुसार इस दौरान बैंक का खुदरा जमा 15 प्रतिशत बढ़कर 76,294 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले 66,457 करोड़ रुपये था। ये अस्थायी आंकड़े हैं। बैंक ने सेबी के खुलासा एव उचित व्यवहार नियम के अनुपालन के तहत इन्हें जारी किया है।

इस दौरान बैंक का थोक जमा 55 प्रतिशत घटकर 4,853 करोड़ रुपये रह गया।

मार्च, 2021 के अंत तक बैंक का चालू खाता और बचत खाता (कासा) जमा 18 प्रतिशत बढ़कर 24,590 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

आंकड़ों के अनुसार बैंक का अग्रिम या ऋण आठ प्रतिशत घटकर 60,385 करोड़ रुपये रह गया। मार्च, 2021 तक बैंक का कॉरपोरेट ऋण 21 प्रतिशत घटकर 14,800 करोड़ रुपये रह गया। बैंक का अन्य ऋण भी तीन प्रतिशत घटकर 45,585 करोड़ रुपये रह गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना