लाइव न्यूज़ :

विदेशों में गिरावट के बीच स्थानीय तेल तिलहन बाजार में नरमी

By भाषा | Updated: June 10, 2021 20:58 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 10 जून विदेशों में तेल तिलहनों के भाव में गिरावट के बाद बृहस्पतिवार को स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सरसों, सोयाबीन, मूंगफली तेल तिलहन सहित सीपीओ और बिनौला तेल कीमतों में गिरावट का रुख रहा।

बाजार सूत्रों का कहना है कि आठ जून से किसी भी साधारण तेल की सरसों में मिलावट पर रोक लगा दी गई है। सरसों में ब्लेडिंग पर रोक होने से सोयाबीन डीगम और कच्चा पॉम तेल (सीपीओ) की मांग प्रभावित होने से बाकी तेल तिलहन के भाव भी दबाव में आ गये और हानि दर्शाते बंद हुए।

बाजार सूत्रों ने कहा कि बाजार में मांग नहीं है। इस वजह से मलेशिया एक्सचेंज में बृहस्पतिवार को आधा प्रतिशत की गिरावट रही।

मांग कमजोर पड़ने से सरसों दाना और सरसों दादरी क्रमश: 100 रुपये और 200 रुपये की गिरावट के साथ क्रमश: 7,250-7,300 रुपये और 14,500 रुपये क्विन्टल पर बंद हुए। जबकि सरसों पक्की और कच्ची घानी के भाव 30-30 रुपये की हानि दर्शाते क्रमश: 2,330-2,380 रुपये और 2,430-2,530 रुपये प्रति टिन पर बंद हुए। वहीं सोयाबीन दिल्ली, इंदौर और सोयाबीन डीगम के भाव क्रमश: 250 रुपये, 200 रुपये और 150 रुपये की हानि के साथ बंद हुए। सोयाबीन दाना और लूज के भाव में भी 100-100 रुपये क्विन्टल की गिरावट रही।

उन्होंने कहा कि बिनौला मिल डिलीवरी का भाव 50 रुपये टूटकर 13,700 रुपये पर बंद हुआ। मूंगफली दाना, मूंगफली गुजरात और मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड की कीमतों में क्रमश: 50 रुपये, 150 रुपये और 30 रुपये की गिरावट देखी गई। सीपीओ, पामोलीन दिल्ली और पामोलीन कांडला तेल की कीमत में क्रमश: 150 रुपये, 200 रुपये और 100 रुपये क्विन्टल गिरावट रही।

बाकी अन्य तेल तिलहनों के भाव पूर्वस्तर पर बने रहे।

बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 7,250 - 7,300 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,870 - 6,015 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 14,600 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,335 - 2,365 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 14,500 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 2,330 -2,380 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 2,430 - 2,530 रुपये प्रति टिन।

तिल तेल मिल डिलिवरी - 15,000 - 17,500 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 15,000 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 14,750 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 13,450 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 11,250 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 13,700 रुपये।

पामोलिन आरबीडी, दिल्ली- 13,150 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार