लाइव न्यूज़ :

मंदी की आहटः सोना 40,220 रुपये को छूआ, अभी और बढ़ने की संभावना

By भाषा | Updated: August 29, 2019 18:47 IST

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी रहा। सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 39,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

Open in App
ठळक मुद्देचांदी कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 50,000 रुपये के स्तर के करीब पहुंचते हुए 49,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई। त्यौहारों का मौसम आने से पहले आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।

वैश्विक आर्थिक मंदी की आशंकाओं के बढ़ने की चिंताओं के बीच निवेशकों की भारी मांग के कारण बृहस्पतिवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 250 रुपये उछलकर पहली बार 40,000 रुपये प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर को पार कर गया।

अखिल भारतीय सर्राफा संघ के मुताबिक, सोने में लगातार दूसरे दिन रिकॉर्ड बनने का सिलसिला जारी रहा। सोना 250 रुपये की तेजी के साथ 40,220 रुपये प्रति 10 ग्राम के सर्वकालिक उच्च स्तर को छू गया। बुधवार को सोना 300 रुपये की तेजी के साथ 39,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ था।

मजबूत वैश्विक रुख के बीच औद्योगिक इकाइयों एवं सिक्का विनिर्माताओं की मजबूत मांग आने से चांदी कीमत भी 200 रुपये की तेजी के साथ 50,000 रुपये के स्तर के करीब पहुंचते हुए 49,050 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि वैश्विक मंदी आने की आशंकाओं तथा अमेरिका और चीन के बीच व्यापार वार्ता को लेकर अनिश्चितताओं के बीच सोने की मांग बढ़ गई। त्यौहारों का मौसम आने से पहले आभूषण कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से भी बहुमूल्य धातुओं की कीमतों में तेजी आई।

मंदी की आशंकाओं की वजह से निवेशकों में सुरक्षित निवेश के विकल्प की तलाश रही और उन्होंने सर्राफा बाजार का रुख किया है जिससे बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोने का भाव तेजी के साथ 1,539 डॉलर प्रति औंस रहा जबकि चांदी कीमत 1.15 प्रतिशत की तेजी के साथ 18.63 डॉलर प्रति औंस पर रही। इसके अलावा रुपये के कमजोर होने से भी बहुमूल्य धातुओं में तेजी रही।

दिल्ली सर्राफा बाजार में, 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 250-250 रुपये बढ़कर क्रमश: 40,220 रुपये और 40,050 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 400 रुपये बढ़कर 30,200 रुपये हो गई।

चांदी हाजिर कीमत 200 रुपये बढ़कर 49,050 रुपये प्रति किलोग्राम और साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 814 रुपये बढ़कर 47,230 रुपये प्रति किलोग्राम हो गई। चांदी सिक्कों की भी अच्छी मांग थी और इसकी कीमत 3,000 रुपये बढ़कर लिवाल 1,01,000 और बिकवाल 1,02,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गई। 

टॅग्स :सोने का भावचांदी के भावमोदी सरकारइकॉनोमी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

कारोबारPF Withdrawal: अब एटीएम की तरह निकाल पाएंगे पीएफ का पैसा! जानें क्या हैं नई शर्तें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम