लाइव न्यूज़ :

स्कोडा का अभी भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक वाहन लाने का इरादा नहीं

By भाषा | Updated: March 28, 2021 11:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 मार्च चेक गणराज्य की वाहन कंपनी स्कोडा फिलहाल भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक कार नहीं उतारेगी। कंपनी का मानना है कि फिलहाल भारतीय बाजार ऐसे वाहनों के लिए तैयार नहीं है। यहां ऐसे वाहनों की खरीद की लागत काफी ऊंची है।

कंपनी भारतीय बाजार में रैपिड और सुपर्ब की बिक्री करती है। इसके अलावा वह यहां जुलाई में एसयूवी कुशक उतारने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही कंपनी ने डीजल पावरट्रेन से भी दूरी बनाने का फैसला किया है। कंपनी भारतीय बाजार में सिर्फ पेट्रोल वाली कारें उतारेगी।

स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया के प्रबंध निदेशक गुरप्रताप बोपाराय ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘भारत में अभी आम लोगों के लिए इलेक्ट्रिक वाहन सस्ते नहीं हैं। बैटरी के दाम नीचे आए हैं लेकिन ये इंटरनल कम्बशन इंजन कारों का मुकाबला करने की स्थिति में नहीं हैं। अभी इसमें कुछ साल लगेंगे।

बोपाराय ने कहा कि भारत में अभी इलेक्ट्रिक कार कारोबार आर्थिक रूप से व्यावहारिक नहीं है।

भारत 2.0 परियोजना के तहत जर्मनी के वाहन समूह फॉक्सवैगन ने 2018 में घोषणा की थी कि वह 2019 से 2021 के दौरान अपनी मौजूदगी बढ़ाने की रणनीति के तहत एक अरब यूरो का निवेश करेगा। जून, 2018 से स्कोडा फॉक्सवैगन समूह की ओर से भारत 2.0 परियोजना को आगे बढ़ा रही है।

बोपाराय ने बताया कि फॉक्सवैगन समूह की इलेक्ट्रिक वाहन खंड में उपस्थिति रहेगी। समूह की कंपनी ऑडी यहां प्रीमियम इलेक्ट्रिक वाहन उतारेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

भारतशरद पवार मुंबई के अस्पताल में भर्ती, जानें किस हेल्थ प्रॉब्लम से जूझ रहें एनसीपी-एसपी सुप्रीमो

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल