लाइव न्यूज़ :

रिलायंस होम फाइनेंस के लिये छह बोलीदाताओं ने लगायी बोलियां

By भाषा | Updated: December 20, 2020 18:32 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर अनिल अंबानी प्रवर्तित रिलायंस समूह की इकाई रिलायंस होम फाइनेंस के लिये कोटक स्पेशल सिचुएशन फंड (केएसएसएफ) और एसेट रिकंस्ट्रक्शन कंपनी (इंडिया) लि. (एआरसीआईएल) समेत छह बोलीदाताओं ने बोलियां जमा की हैं।

सूत्रों के अनुसार केवल दो बोलीदाताओं ने नियमों के अनुरूप और बाध्यकारी बोलियां जमा की है जबकि चार बोलीदाताओं की बोलियां बाध्यकारी न होने के साथ साथ शर्तों के मुताबिक भी नहीं हैं।

उसने कहा कि कर्जदाताओं ने बोली जमा करने की समयसीम बढ़ाकर 31 जनवरी, 2021 तक करने का निर्णय किया है ताकि शर्तों का अनुपालन नहीं करने वाले बोलीदाताओं को शर्त पूरा कर शामिल होने का मौका मिल सके।

हालांकि बाध्यकारी बोलियां जमा करने वाले दोनों बोलीदाताओं ने इस कदम का विरोध किया है और इस तरह की गैर-पारदर्शी प्रक्रिया से हटने की धमकी दी है।

नियमों के अनुरूप और बाध्यकारी बोलियां अमेरिकी की एवेन्यू और एआरसीआईएल से संयुक्त रूप से लगायी है। जबकि दूसरी बोली सूचीबद्ध गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) आथम इनवेस्टमेंट एंड इंफ्रास्ट्रक्चर लि. की है।

सूत्रों के अनुसार कोटक स्पेशल सिचुएंशंस फंड (केएसएसएफ) और एसेट केयर एंड रिकंस्ट्रक्शन एंटरप्राइज लि. ने कई शर्तों के साथ गैर-बाध्यकारी बोलियां लगायी हैं। दोनों ने समयसीमा के बाद जांच-पड़ताल के लिये दो महीने का भी समय मांगा है।

दो अन्य बोलीदाताओं भी सशर्त बोलियां लगायी हैं। इनमें संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी इनवेंट और अल्केमिस्ट का नाम है। दोनों ने निविदा के साथ अनिवार्य 10 करोड़ रुपये का बांड नहीं भरा है।

कर्जदाताओं ने 17 दिसंबर, 2020 को हुई बैठक में बोली के लिये समयसीमा दो महीने 31 जनवरी, 2021 तक बढ़ाने का निर्णय किया। साथ ही सभी बोलीदाताओं से संशोधित बोलियां आमंत्रित की ताकि फिर से वे नियम के अनुसार बोली जमा कर सकें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट