लाइव न्यूज़ :

इस्पात मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनियों के कामकाज की समीक्षा करेंगे सिंह

By भाषा | Updated: July 11, 2021 16:27 IST

Open in App

नयी दिल्ली 11 जुलाई इस्पात मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद राम चंद्र प्रसाद सिंह अपने मंत्रालय के अधीन आने वाली कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।

नौकरशाह से राजनीति में आए सिंह ने बृहस्पतिवार को इस्पात मंत्रालय में धर्मेंद्र प्रधान की जगह ली है। प्रधान अब शिक्षा और कौशल विकास और उद्यमिता मंत्रालय संभालेंगे।

इस्पात मंत्रालय के अधिकारी ने कहा, ‘‘नए इस्पात मंत्री इस सप्ताह मंत्रालय के अधीन काम कर रही कंपनियों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगे।’’

बिहार से राज्यसभा सांसद 61 वर्षीय सिंह ने मंत्रालय का कार्यभार संभालने के बाद अपनी प्राथमिकताओं को लेकर कहा थ, ‘मैं यहां नया हूं। पहले मैं चीजों का विश्लेषण करने और सीखने की कोशिश करूंगा, जिसके बाद ही अपनी प्राथमिकताओं के बारे में बेहतर बता सकूंगा।’

उल्लेखनीय है कि इस्पात मंत्रालय के प्रशासनिक नियंत्रण में सार्वजनिक क्षेत्र की सात कंपनियां हैं। जिसमे स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) और राष्ट्रीय इस्पात निगम लिमिटेड (आरआईएनएल) इस्पात का विनिर्माण करती हैं। जबकि एनएमडीसी और एमईआईएल लौह अयस्क और मैंगनीज अयस्क का खनन करती हैं।

इसके अलावा केआईओसीएल, एमइसीओेएन (मेकॉन लि.) और एमएसटीसी भी मंत्रालय के अधीन काम करती हैं। केआइ्रओसीएल सांद्र लौह अयस्क के छर्रे बनाती है जबक मेकान इंडिया अभियांत्रिकी क्षेत्र की परामर्श कंपनी है। एमएसटीसी ई-वाणिज्य संबंधी सेवाएं देती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल