लाइव न्यूज़ :

सिडबी ने एमएसएमई के लिये स्वाबलंबन निधि की वैधता का विस्तार किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 21:22 IST

Open in App

मुंबई, आठ जनवरी भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक (सिडबी) ने स्वावलंबन संकट प्रतिक्रियाशील निधि (एससीआरएफ) की वैधता का विस्तार किया है। इससे और अधिक सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उपक्रमों (एमएसएमई) को व्यापार प्राप्य छूट प्रणाली (टीआरईडीएस) मंच से जोड़ा जा सकेगा।

एससीआरएफ की स्थापना जून, 2020 में एमएसएमई को टीआरईडीएस मंच से जोड़ने के लिए की गई थी। इसमें एमएसएमई के लिए मंच से जुड़ने तथा पंजीकरण शुल्क को माफ किया गया था।

सिडबी ने बयान में कहा कि अब इस निधि के ‘ड्रॉडाउन’ की अंतिम तिथि 31 मई, 2021 होगी।। सिडबी ने कहा कि उसकी योजना 31 मार्च, 2021 तक 13,500 से अधिक एमएसएमई को इस मंच से जोड़ने की है। पहले उसने 10,000 एमएसएमई को जोड़ने की योजना बनाई थी।

देश में रिसिवेबल्ज एक्सचेंज आफ इंडिया (आरएक्सआईएल), एम1एक्सचेंज और इनवायस मार्ट तीन प्लेटफार्म हैं जो कि एमएसएमई को उनके व्यापार से होने वाले प्राप्तियों के एवज में बिल डिस्काउंट के जरिये कार्यशील पूंजी तक पहुंच सुलभ कराती हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतVIDEO: 'मोदी लोगों को डरा रहे हैं', मल्लिकार्जुन खरगे का बयान, फिर आई सफाई

बॉलीवुड चुस्कीVIDEO: उज्जैन में महाकाल के दर्शन कर भावुक हुए अनुपम खेर, शेयर किया खास अनुभव

ज़रा हटकेVIDEO: चलती ट्रेन में मोबाइल छीनने आया चोर, महिला ने चोर को रंगे हाथों दबोचा

बॉलीवुड चुस्की4 दिन में 100 करोड़ पार! अक्षय कुमार की 'भूत बंगला' ने मचाया तहलका, 'धुरंधर 2' की हालत खराब

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल