लाइव न्यूज़ :

श्रीराम समूह ने तीन कंपनियों के विलय की घोषणा की

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:28 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर श्रीराम समूह की तीन कंपनियों ने विलय की घोषणा की है। इससे देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) श्रीराम फाइनेंस लि. अस्तित्व में आएगी। सोमवार को जारी एक बयान में यह जानकारी दी गई है।

बयान में कहा गया है कि इन तीनों कंपनियों....श्रीराम ट्रांसपोर्ट फाइनेंस (एसटीएफसी), श्रीराम सिटी यूनियन फाइनेंस (एससीयूएफ) और उनकी प्रवर्तक श्रीराम कैपिटल (एससीएल) ने एसीएल के एससीयूएफ और एसटीएफसी में विलय को मंजूरी दे दी है।

विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई को श्रीराम फाइनेंस लि.के नाम से जाना जाएगा। यह देश की सबसे बड़ी खुदरा वित्त एनबीएफसी होगी।

विलय के बाद अस्तित्व में आने वाली इकाई के प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 1.5 लाख करोड़ रुपये रहेंगी। इस विलय के लिए तीनों कंपनियों के शेयरधारकों के अलावा अन्य नियामकीय मंजूरियां भी ली जाएंगी। तीनों कंपनियों के निदेशक मंडल की बैठक 13 दिसंबर को हुई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार