लाइव न्यूज़ :

श्रेयी ने ऋण पुनर्गठन प्रक्रिया के लिए केपीएमजी, डीएमकेएच को फॉरेंसिक ऑडिटर नियुक्त किया

By भाषा | Updated: April 24, 2021 19:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 24 अप्रैल श्रेयी इन्फ्रास्ट्रक्चर फाइनेंस ने ऋण पुनर्गठन की प्रक्रिया के लिए केपीएमजी और डीएमकेएच एंड कंपनी को फॉरेंसिक (न्यायिक दृष्टि से जांच के लिए) ऑडिटर नियुक्त किया है।

श्रेयी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को यह जानकारी दी। कंपनी ने कहा कि यह कदम कर्ज देने वाले बैंकों की सालाह पर उठाया गया है। कंपनी के निदेशक मंडल ने 23 अप्रैल की बैठक में यह निर्णय लिया।

कंपनी ने कहा कि यह कदम उसके कर्ज को फिर ठीक करने की योजना और कंपनी संचालन संबंधी स्वतंत्र निदेशकों की सोच के अनुकूल है।

कोलकाता की इस कंपनी पर 18 बैंकों और वित्तीय संस्थानों की करीब 1800 करोड़ रुपये की देनदारी है। इनमें भारतीय स्टेट बैंक, एक्सिस बैंक और यूको बैंक शामिल हैं।

कोविड-19 महामारी तथा लॉकडाउन के चलते इस गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनी का कारोबार प्रभावित हुआ है। कंपनी की लेनदारी और देनदारी में अंतर आ जाने से उसके पास धन का प्रवाह कम हो गया है। इसके अलावा कंपनी में इस समय काम करने वाले अच्छे अधिकारियों की भी समस्या है। दिसंबर से करीब 200 कर्मचारी कंपनी छोड़ गए हैं। इनमें कुछ उच्च पदों पर थे।

कर्मचारियों के नौकरी छोड़ने का एक बड़ा कारण था कि बैंकों ने शीर्ष स्तर के वेतन पर 50 लाख रुपये की सीमा लगा दी थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार