लाइव न्यूज़ :

मोदी सरकार को झटका, सितंबर में GST कलेक्शन घटा, 91,916 करोड़ रुपये रहा, अगस्त में 98,202 था 

By भाषा | Updated: October 1, 2019 19:07 IST

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान महीने (सितंबर, 2018) में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सितंबर में कुल सकल जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा।

Open in App
ठळक मुद्दे30 सितंबर तक कुल 75.94 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल किए गए।सितंबर में राजस्व में पिछले साल के समान महीने में जुटाए गए राजस्व की तुलना में 2.67 प्रतिशत कम रहा। 

माल एवं सेवा कर (जीएसटी) संग्रह सितंबर में घटकर 91,916 करोड़ रुपये रह गया। यह अगस्त की तुलना में 6,286 करोड़ रुपये कम है। अगस्त में जीएसटी संग्रह 98,202 करोड़ रुपये रहा था।

मंगलवार को जारी सरकारी आंकड़ों में यह जानकारी दी गई है। एक साल पहले समान महीने (सितंबर, 2018) में जीएसटी संग्रह 94,442 करोड़ रुपये रहा था। वित्त मंत्रालय ने बयान में कहा, ‘‘सितंबर में कुल सकल जीएसटी संग्रह 91,916 करोड़ रुपये रहा।

इसमें सीजीएसटी 16,630 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 22,598 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 45,069 करोड़ रुपये (22,097 करोड़ रुपये आयात पर जुटाए गए) और उपकर का हिस्सा 7,620 करोड़ रुपये (728 करोड़ रुपये आयात पर जुटाया गया) रहा।’’

बयान में कहा गया है कि अगस्त माह के लिए 30 सितंबर तक कुल 75.94 लाख जीएसटीआर 3बी रिटर्न (स्व आकलन वाले रिटर्न का संक्षिप्त विवरण) दाखिल किए गए। बयान के अनुसार सितंबर में राजस्व में पिछले साल के समान महीने में जुटाए गए राजस्व की तुलना में 2.67 प्रतिशत कम रहा। 

टॅग्स :मोदी सरकारजीएसटीनरेंद्र मोदीनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

भारतImport Duty Cut: सरकार ने आज से 41 वस्तुओं पर हटाया आयात शुल्क, चेक करें पूरी लिस्ट

भारतऊर्जा संकट में भी आत्मविश्वास कायम रहने का क्या है राज ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित