लाइव न्यूज़ :

Share Market: GPD आंकड़े जारी होने से पहले शुरुआती कारोबार में गिरावट, सेसेंक्स 270 अंक लुढ़का

By भाषा | Updated: November 29, 2019 11:52 IST

कारोबारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किये जा सकते हैं। इस कारण बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। 

Open in App
ठळक मुद्देइसी तरह निफ्टी 76.9 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,074.25 पर था। एशियन पेंट्स में 1.53 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.50 प्रतिशत, टीसीएस में 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली

देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को कारोबार की शुरुआत में गिरावट का रुख रहा। इस दौरान बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुरुआती दौर में 280 अंक से अधिक की गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था, जबकि इस दौरान निफ्टी में 76 अंक की गिरावट देखने को मिली। दूसरी तिमाही के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के आंकड़े जारी होने से पहले निवेशक सतर्कता बरत रहे थे।

कारोबार के शुरुआती दौर में टाटा स्टील, रिलायंस इंडस्ट्रीज और मारुति के शेयरों में गिरावट रही। पिछले कुछ सत्रों के दौरान अब तक की सर्वाधिक ऊंचाई का रिकॉर्ड बनाने के बाद 30 शेयरों वाला सेंसेक्स सुबह 11 बजे 287.83 अंक या करीब 0.70 प्रतिशत की गिरावट के साथ 40,842.34 अंक के साथ कारोबार कर रहा था।

इसी तरह निफ्टी 76.9 अंक या 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 12,074.25 पर था। एशियन पेंट्स में 1.53 प्रतिशत, टाटा स्टील में 1.50 प्रतिशत, टीसीएस में 1.10 प्रतिशत की गिरावट देखने को मिली, हालांकि यस बैंक, एनटीपीसी और भारती एयरटेल में तेजी का रुख रहा।

कारोबारियों का कहना है कि शुक्रवार शाम तक चालू वित्त वर्ष की दूसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी किये जा सकते हैं। इस कारण बाजार पर दबाव देखने को मिल रहा है। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्स
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबारईरान वार से बाजार बेहाल, बाजार मूल्यांकन 1,02,771.87 करोड़ रुपये कम, एचडीएफसी, आईसीआईसीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का बुरा हाल, देखिए शीर्ष 10 कंपनी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित