लाइव न्यूज़ :

Share Market: इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक की शेयरों में बढ़ोतरी, सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा खुला

By भाषा | Updated: October 25, 2019 11:08 IST

इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 31.25 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 11,613.85 अंक पर चल रहा है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल एसबीआई, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर में दो प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी।

Open in App

मिश्रित घरेलू संकेतों के बीच इंफोसिस, आईटीसी, एचडीएफसी बैंक, आईसीआईसीआई बैंक और भारतीय स्टेट बैंक जैसे प्रमुख शेयरों में बढ़त के चलते शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से ज्यादा चढ़कर खुला। बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स 137.92 अंक यानी 0.35 प्रतिशत चढ़कर 39,158.31 अंक पर चल रहा है।

हालांकि इसकी शुरुआत 39,241.61 अंक के उच्च स्तर से हई थी। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 50 सूचकांक 31.25 अंक यानी 0.27 प्रतिशत बढ़कर 11,613.85 अंक पर चल रहा है। सुबह के कारोबार में सेंसेक्स में शामिल एसबीआई, इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टाटा स्टील, एशियन पेंट्स, एचडीएफसी बैंक और मारुति के शेयर में दो प्रतिशत बढ़त दर्ज की गयी।

वहीं दूसरी तरफ टेक महिंद्रा, टाटा मोटर्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, एचसीएल, ओएनजीसी, एनटीपीसी, हीरो मोटोकॉर्प, एचडीएफसी और बजाज ऑटो के शेयर में 2.5 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गयी। पिछले सत्र के कारोबार में बृहस्पतिवार को सेंसेक्स 39,020.39 अंक और निफ्टी 11,582.60 अंक पर बंद हुआ था।

आरंभिक आंकड़ों के अनुसार, बृहस्पतिवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने 72.87 करोड़ रुपये की बिकवाली की। घरेलू संस्थागत निवेशकों ने भी 738.75 करोड़ रुपये के शेयर बेचे। इस बीच ब्रेंट कच्चा तेल 0.47 प्रतिशत की गिरावट के साथ 61.38 डॉलर प्रति बैरल पर बना रहा। 

टॅग्स :शेयर बाजारसेंसेक्सनिफ्टी
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारStock Market Holidays April 2026: ट्रेडर्स ध्यान दें! अप्रैल में इतने दिन बंद रहेगा शेयर बाजार, छुट्टियों के अनुसार ऐसे प्लान करें अपनी ट्रेडिंग स्ट्रेटजी

कारोबारIPO News: आईपीओ के बाद महत्वपूर्ण पड़ाव पर सफर, भारत के 70 से अधिक शहरों में पहुंचे

कारोबारनिवेशकों की संपत्ति 15.80 लाख करोड़ रुपये बढ़ी, बाजार में बम-बम?, जानें रुपया, सोना-चांदी हाल

कारोबारStock Market Holiday: 26 मार्च को राम नवमी की छुट्टी, क्या बंद रहेंगे BSE और NSE? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारStock Market: 1600 अंक गिरा बाजार?, होर्मुज को लेकर अनिश्चितता, रुपया 41 पैसे टूटकर सर्वकालिक निचले स्तर 93.94 प्रति डॉलर पर

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित