लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 55 अंक चढ़ा, निफ्टी 15,860 के पार

By भाषा | Updated: July 6, 2021 10:13 IST

Open in App

मुंबई, छह जुलाई विदेशी कोषों के बाहर जाने के बीच एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, बजाज फाइनेंस और इंफोसिस जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स मंगलवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 55 अंक बढ़कर कारोबार कर रहा था।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 55.46 अंक या 0.10 फीसदी बढ़कर 52,935.46 पर था। इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 24.05 अंक या 0.15 प्रतिशत बढ़कर 15,858.40 पर पहुंच गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक 0.69 प्रतिशत की बढ़त अल्ट्राटेक सीमेंट में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी बैंक, मारुति, टाटा स्टील, टाइटन, बजाज ऑटो, एचडीएफसी, एमएंडएम, एलएंडटी, इंफोसिस और बजाज फाइनेंस बढ़त हासिल करने वाले प्रमुख शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर सन फार्मा, टीसीएस, एचयूएल और रिलायंस इंडस्ट्रीज लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 395.33 अंक या 0.75 प्रतिशत बढ़कर 52,880 पर बंद हुआ था। इसी तरह निफ्टी 112.15 अंक या 0.71 प्रतिशत बढ़कर 15,834.35 पर पहुंच गया था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने सोमवार को 338.43 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.32 प्रतिशत बढ़कर 77.41 डॉलर प्रति बैरल हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार