लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 359 अंक चढ़ा, वित्तीय, औषधि शेयर चमके

By भाषा | Updated: June 10, 2021 16:51 IST

Open in App

मुंबई, 10 जून बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को करीब 359 अंक की बढ़त के साथ 52,300 से ऊपर बंद हुआ। वैश्विक स्तर पर सकारात्मक रुख के बीच वित्तीय, दवा और आईटी शेयरों में लिवाली से घरेलू शेयर बाजारों में तेजी लौट आई।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 358.83 अंक यानी 0.69 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,300.47 पर बंद हुआ। कारोबार के दौरान सेंसेक्स ऊंचे में 52,346.35 और नीचे में 51,957.92 अंक तक गया।

इसी प्रकार, एनएसई निफ्टी 102.40 अंक यानी 0.65 प्रतिशत मजबूत हाकर 15,737.75 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, भारतीय स्टेट बैंक, इंडसइंड बैंक, डा. रेड्डीज, टेक महिंद्रा, आईटीसी और कोटक बैंक में 7.29 प्रतिशत तक की तेजी आयी।

दूसरी तरफ, बजाज ऑटो, मारुति, एचसीएल टेक, अल्ट्राटेक सीमेंट, पावरग्रिड, ओएनजीसी और नेस्ले नुकसान में रहे।

सेंसेक्स में शामिल 30 शेयरों में से 23 लाभ में रहे।

अमेरिका में मई महीने के मुद्रास्फीति आंकड़े आने से पहले एशिया के अन्य बाजारों में तेजी रही।

विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपया 9 पैसे टूटकर 73.06 पर बंद हुआ।

जुलिएस बेयर के इक्विटी शोध विश्लेषक जेन ए चुआ ने कहा, ‘‘कोविड-19 संक्रमण के मामले में कमी आने के बाद से कई राज्यों ने लॉकडाउन में ढील दी है। केंद्रीय बैंक उदार रुख बनाये हुए है जबकि सरकार ने मुफ्त टीका और खाद्यान्न उपलब्ध कराने की घोषणा कर एक और वित्तीय पैकेज जारी किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘भारत में 2022 की शुरूआत तक दो तिहाई आबादी के टीकाकरण की उम्मीद है। यह कोविड संकट पर लगाम लगाने के लिये महत्वपूर्ण कदम है। हमारा बाजार को लेकर रुख सकारात्मक है।’’

इस बीच,, स्वस्थ्य मंत्रालय के बृहस्पतिवार सुबह जारी ताजा आंकड़े के अनुसार भारत में एक दिन में कोविड-19 के 94,052 नए मामले सामने आने के बाद देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर 2,91,83,121 हो गई। वहीं पिछले 24 घंटे में उपचाराधीन मामलों में कुल 63,463 की कमी आई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना