लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स, निफ्टी रिकार्ड ऊंचाई पर, आईसीआईसीआई बैंक, टेक महिन्द्रा में तेजी

By भाषा | Updated: August 12, 2021 16:41 IST

Open in App

मुंबई, 12 अगस्त बीएसई सेंसेक्स बृहस्पतिवार को 318 अंक उछलकर नई ऊंचाई पर बंद हुआ। आईसीआईसीआई बैंक, एल एंड टी और टेक महिंद्रा में तेजी के साथ बाजार को समर्थन मिला।

तीस शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 318.05 अंक यानी 0.58 प्रतिशत की बढ़त के साथ अब तक के उच्चतम स्तर 54,843.98 अंक पर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 82.15 अंक की मजबूती के साथ रिकार्ड 16,325.15 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स में शामिल शेयरों में सर्वाधिक 6 प्रतिशत से अधिक की तेजी के साथ पावर ग्रिड का शेयर रहा। इसके अलावा टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक, टाइटन, एल एंड टी, एनटीपीसी और आईसीआईसीआई बैंक में प्रमुख रूप से तेजी रही।

दूसरी तरफ डा. रेड्डीज, इंडसइंड बैंक, रिलायंस इंस्ट्रीज और एक्सिस बैंक समेत अन्य शेयर नुकसान में रहे।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘आईटी और सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में तेजी लौटने से बाजार ऊपर चढ़ा। इसके अलावा, पिछले एक-दो दिन से छोटी एवं मझोली कंपनियों में बिकवाली के बाद इन दोनों खंडों में अच्छी लिवाली देखी गयी।’’

उन्होंने कहा कि आईटी शेयर पर निवेशकों की नजर रही। इसका कारण मजबूत सौदों के साथ लगातार दहाई अंक में आय में वृद्धि है।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, हांगकांग, टोक्यो और सोल सभी नुकसान में रहें।

यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में मध्याह्न कारोबार में सकारात्मक रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.56 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार