लाइव न्यूज़ :

सकारात्मक रुख से सेंसेक्स, निफ्टी सर्वकालिक उच्चस्तर पर

By भाषा | Updated: June 11, 2021 16:43 IST

Open in App

मुंबई, 11 जून रिलायंस इंडस्ट्रीज, इन्फोसिस और टीसीएस जैसी बड़ी कंपनियों के शेयरों में बढ़त के बीच शुक्रवार को सेंसेक्स 174 अंक के लाभ के साथ अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर पहुंच गया। वैश्विक बाजारों के सकारात्मक रुख से भी बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स आज कारोबार के दौरान 52,641.53 अंक के अपने रिकॉर्डस्तर को छूने के बाद कारोबार की समाप्ति पर 174.29 अंक या 0.33 प्रतिशत की बढ़त के साथ 52,474.76 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 61.60 अंक या 0.39 प्रतिशत की बढ़त के साथ 15,799.35 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर बंद हुआ।

सेंसेक्स की कंपनियों में डॉ. रेड्डीज का शेयर सबसे अधिक तीन प्रतिशत से ज्यादा चढ़ गया। पावरग्रिड, टीसीएस, एचसीएल टेक, इन्फोसिस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं, दूसरी ओर एलएंडटी, इंडसइंड बैंक, बजाज फिनवर्स और भारती एयरटेल के शेयरों में गिरावट रही।

रिलायंस सिक्योरिटीज के रणनीति प्रमुख विनोद मोदी ने कहा, ‘‘स्थानीय बाजारों में बढ़त का सिलसिला जारी रहा और निफ्टी और सेंसेक्स आज अपने नए रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गए।’’

उन्होंने कहा कि आईटी, धातु के अलावा रिलायंस इंडस्ट्रीज में जोरदार लाभ से बाजार को समर्थन मिला। आर्थिक गतिविधियों में सुधार तथा सरकार की ओर से चालू वित्त वर्ष के लिए पूंजीगत व्यय कार्यक्रम को शुरू करने के संकेत से बाजार की धारणा को बल मिला।

अन्य एशियाई बाजारों में चीन का शंघाई कम्पोजिट और जापान के निक्की में गिरावट रही। वहीं हांगकांग के हैंगसेंग तथा दक्षिण कोरिया के कॉस्पी में लाभ रहा। दोपहर के कारोबार में यूरोपीय बाजार लाभ में थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल 0.22 प्रतिशत के लाभ से 72.68 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट