लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 503 अंक टूटा, निफ्टी 17,400 अंक से नीचे फिसला

By भाषा | Updated: December 13, 2021 16:30 IST

Open in App

मुंबई, 13 दिसंबर बीएसई सेंसेक्स सोमवार को 503 अंक का गोता लगाकर बंद हुआ। वैश्विक बाजारों में मिले-जुले रुख के बीच सूचकांक में मजबूत हिस्सेदारी रखने वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी तथा बजाज फाइनेंस में गिरावट के साथ बाजार नुकसान में रहा।

तीस शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 503.25 अंक यानी 0.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,283.42 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.05 अंक यानी 0.82 प्रतिशत टूटकर 17,368.25 अंक पर बंद हुआ।

सेंसेक्स के शेयरों में करीब तीन प्रतिशत की गिरावट के साथ सर्वाधिक नुकसान में बजाज फाइनेंस रही। इसके अलावा बजाज फिनसर्व, रिलायंस इंडस्ट्रीज, महिंद्रा एंड महिंद्रा, नेस्ले इंडिया और भारतीय स्टेट बैंक में भी गिरावट रही।

दूसरी तरफ, लाभ में रहने वाले शेयरों में एक्सिस बैंक, टेक महिंद्रा, पावर ग्रिड और मारुति शामिल हैं।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि ब्रिटेन में ओमीक्रोन मामलों में तेजी से बढ़ोतरी वैश्विक बाजारों के लिये चिंता की वजह है।

उन्होंने कहा कि इस सप्ताह अमेरिकी फेडरल रिजर्व, यूरोपीय केंद्रीय बैंक, बैंक ऑफ इंग्लैंड और बैंक ऑफ जापान की बैठकें होने वाली हैं। इनसे प्रमुख नीतिगत दरों, बांड प्रतिफल और बाजार की दिशा के बारे में संकेत मिलेंगे।

विजयकुमार के अनुसार, विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की बिकवाली जारी है। नवंबर में उन्होंने 33,799 करोड़ रुपये मूल्य के शेयर बेचे जबकि दिसंबर में अबतक (10 दिसंबर) तक 17,644 करोड़ रुपये मूल्य के शेयरों की बिकवाली की। इसका असर घरेलू बाजार खासकर बैंक शेयरों पर पड़ रहा है।

एशिया के अन्य बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी और हांगकांग का हैंगसेंग लाभ में, जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और जापान का निक्की नुकसान में रहे।

यूरोप के प्रमुख बाजारों में दोपहर कारोबार में तेजी का रुख रहा।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय तेल मानक ब्रेंट क्रूड 0.11 प्रतिशत की बढ़त के साथ 75.23 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार