लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 300 अंक से अधिक चढ़ा, निफ्टी 15,200 के पार

By भाषा | Updated: May 24, 2021 10:10 IST

Open in App

मुंबई, 24 मई वैश्विक बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच एचडीएफसी, एसबीआई और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में तेजी के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार में 300 अंक से अधिक चढ़ गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 310.72 अंक या 0.61 प्रतिशत बढ़कर 50,851.20 पर था और व्यापक एनएसई निफ्टी 71.90 अंक या 0.47 प्रतिशत बढ़कर 15,247.20 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की तेजी पावरग्रिड में हुई। इसके अलावा एसबीआई, एलएंडटी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, एक्सिस बैंक और डॉ रेड्डीज भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

दूसरी ओर टाइटन, एमएंडएम, इंडसइंड बैंक और एचयूएल में गिरावट देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 975.62 अंक या 1.97 प्रतिशत बढ़कर 50,540.48 पर और निफ्टी 269.25 अंक या 1.81 प्रतिशत बढ़कर 15,175.30 पर बंद हुआ था।

शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशकों (एफआईआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 510.16 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.65 प्रतिशत बढ़कर 66.78 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट