लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक लुढ़का, निफ्टी 17,300 के नीचे

By भाषा | Updated: December 15, 2021 10:51 IST

Open in App

मुंबई, 15 दिसंबर वैश्विक बाजारों में मिश्रित रुख और इंफोसिस, टीसीएस तथा एचडीएफसी बैंक के शेयरों के गिरावट के बीच बुधवार को शुरुआती कारोबार में बीएसई सेंसेक्स में 200 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की गई।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला सूचकांक 212.65 अंक या 0.37 प्रतिशत की गिरावट लेकर 57,904.44 पर पहुंच गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 67.55 अंक या 0.39 प्रतिशत की कमी के साथ 17,257.35 पर कारोबार कर रहा था।

सेंसेक्स में टेक महिंद्रा को सबसे ज्यादा करीब एक प्रतिशत से अधिक का नुकसान हुआ। इसके अलावा इंफोसिस, टीसीएस, बजाज फाइनेंस और एचसीएल टेक के शेयरों में भी गिरावट देखी गई।

वही दूसरी तरफ एनटीपीसी, कोटक बैंक, पावर ग्रिड, एमएंडएम और एक्सिस बैंक के शेयर शुरूआती कारोबार के दौरान लाभ में थे।

इससे पिछले सत्र में सेंसेक्स 166.33 अंक यानी 0.29 प्रतिशत की गिरावट के साथ 58,117.09 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह निफ्टी भी 43.35 अंक यानी 0.25 प्रतिशत टूटकर 17,324.90 अंक पर बंद हुआ।

शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) पूंजी बाजार में शुद्ध विक्रेता बने रहे। उन्होंने मंगलवार को 763.18 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

जियोजीत फाइनेंशियल सर्विसेज लि. के मुख्य निवेश रणनीतिकार वीके विजयकुमार ने कहा कि 77 देशों में फ़ैल चुके कोरोना वायरस के नये स्वरुप ओमीक्रोन के डेल्टा की तुलना में कहीं अधिक संक्रामक होने की पुष्टि की गई है। अभी हालांकि इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि ओमीक्रोन कितना खतरनाक होगा।

एशिया में अन्य बाजारों में शंघाई, टोक्यो और हांगकांग में शेयर बाजार मध्य सत्र में लाभ के साथ कारोबार कर रहे थे, जबकि सियोल का शेयर बाजार गिरावट में रहा। रात्रिकालीन सत्र में अमेरिका में शेयर बाजार घाटे के साथ बंद हुए।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.95 फीसदी की गिरावट के साथ 73 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार