लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 13,700 से नीचे

By भाषा | Updated: December 21, 2020 10:20 IST

Open in App

मुंबई, 21 दिसंबर कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच कोरोना वायरस का प्रकोप फिर बढ़ने की आशंका के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स सोमवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंक से अधिक गिर गया।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित सेंसेक्स 202.44 अंक या 0.43 प्रतिशत गिरकर 46,758.25 के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 66.75 अंक या 0.49 प्रतिशत फिसलकर 13,693.80 पर था।

सेंसेक्स सें सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एमएंडएम में हुई। इसके अलावा आईसीआईसीआई बैंक, पावरग्रिड, एक्सिस बैंक, एसबीआई, ओेएनजीसी और इंडसइंड बैंक में भी गिरावट हुई।

दूसरी ओर एलएंडटी, रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मा, इंफोसिस और एचसीएल टेक मुनाफे में थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 70.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की तेजी के साथ रिकॉर्ड ऊंचाई 46,960.69 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 19.85 अंक या 0.14 प्रतिशत बढ़कर 13,760.55 अंक पर पहुंच गया।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने शुक्रवार को सकल आधार पर 2,720.95 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: ईरान से शांति वार्ता मीटिंग के लिए पाकिस्तान जाएंगे ट्रंप? जानिए क्या है पूरी योजना

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल