लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 200 अंक से अधिक गिरा, निफ्टी 12,700 से नीचे

By भाषा | Updated: November 12, 2020 10:15 IST

Open in App

मुंबई, 12 नवंबर वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण की प्रेस कॉन्फ्रेंस से पहले वित्तीय शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स में गुरुवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 200 अंकों से अधिक की गिरावट हुई।

इस दौरान 30 शेयरों पर आधारित बीएसई सेंसेक्स 226.79 अंक या 0.52 फीसदी गिरकर 43,366.88 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह एनएसई निफ्टी 60 अंक या 0.47 प्रतिशत फिसलकर 12,689.15 अंक पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक तीन प्रतिशत की गिरावट इंडसइंड बैंक में हुई। इसके अलावा एचडीएफसी, एचडीएफसी बैंक, कोटक बैंक, एसबीआई, एक्सिस बैंक और आईसीआईसीआई बैंक के शेयर भी लाल निशान में थे।

दूसरी ओर एमएंडएम, सन फार्मा, इंफोसिस, एचयूएल और नेस्ले इंडिया बढ़त के साथ कारोबार कर रहे थे।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 316.02 अंक या 0.73 प्रतिशत बढ़कर 43,593.67 अंक पर बंद हुआ था, जबकि निफ्टी 118.05 अंक या 0.93 प्रतिशत की बढ़त के साथ 12,749.15 के रिकॉर्ड स्तर पर बंद हुआ।

विदेशी संस्थागत निवेशक पूंजी बाजार में शुद्ध खरीदार बने रहे और शेयर बाजार के अस्थाई आंकड़ों के मुताबिक उन्होंने बुधवार को 6,207.19 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

रिलायंस सिक्योरिटीज में संस्थागत कारोबार के प्रमुख अर्जुन यश महाजन ने कहा कि बाजार को इस स्तर पर ठहराव मिलने की उम्मीद है।

उन्होंने आगे कहा कि हालांकि सरकार द्वारा अतिरिक्त राजकोषीय प्रोत्साहन दिए जाने की उम्मीद के चलते बाजार की धारणा को बल मिल सकता है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण गुरुवार को मीडिया को संबोधित करने वाली हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार