लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 433 अंक, निफ्टी 143 अंक की गिरावट के साथ बंद

By भाषा | Updated: November 11, 2021 16:27 IST

Open in App

मुंबई, 11 नवंबर बंबई शेयर बाजार के सूचकांक सेंसेक्स में बृहस्पतिवार को 433 अंकों की बड़ी गिरावट हुई। वैश्विक बाजार में बढ़ते मौद्रिक दबाव और विदेशी फंडों की निकासी बढ़ने के बीच आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी बैंक और भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के नकारात्मक प्रदर्शन का असर देखा गया।

सेंसेक्स कारोबार खत्म होने के बाद 433.13 अंक यानी 0.72 फीसदी की गिरावट के साथ 59,919.69 पर बंद हुआ। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 143.60 अंक यानी 0.80 फीसदी की गिरावट के साथ 17,873.60 पर बंद हुआ।

शेयर बाजार में एसबीआई के शेयरों में भारी बिकवाली देखी गई। उसके शेयर करीब तीन फीसदी तक लुढ़क गए। बजाज फिनसर्व, टेक महिंद्रा, सन फार्मा, बजाज फाइनेंस और एक्सिस बैंक के लिए भी आज का दिन अच्छा नहीं रहा।

दूसरी तरफ टाइटन, महिंद्रा एंड महिंद्रा, रिलायंस इंडस्ट्रीज और टीसीएस सबसे ज्यादा फायदे में रहे।

आनंद राठी फर्म के इक्विटी अनुसंधान प्रमुख नरेंद्र सोलंकी ने कहा, "भारतीय बाजार एशियाई बाजारों के मिलेजुले रुख और अमेरिका में मुद्रास्फीति आंकड़ों के उम्मीद से ज्यादा रहने से नकारात्मक धारणा के साथ खुले थे।" उन्होंने कहा कि विदेशी फंडों की निकासी बने रहने से भी कारोबारी धारणा पर असर पड़ा। विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) इस महीने अब तक 5,515 करोड़ रुपये की बिकवाली कर चुके हैं।

एशिया के अन्य बाजारों में शंघाई, ह़ांगकांग और टोक्यो में सूचकांक हरे निशान के साथ बंद हुए जबकि सोल में बाजार नुकसान में रहा।

यूरोप में प्रमुख सूचकांक दोपहर के सत्र में सकारात्मक स्तर पर बने हुए थे।

इस बीच, अंतरराष्ट्रीय बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.63 फीसदी की बढ़त के साथ 83.1 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान युद्धविरामः डोनाल्ड ट्रंप को नहीं पाक पीएम शहबाज शरीफ और फील्ड मार्शल आसिम मुनीर को नोबेल शांति पुरस्कार दो?, पाकिस्तान ने मांग उठाई?

क्रिकेट27 गेंद, नाबाद 54 रन, 7 छक्के और 2 चौके?, जीत के हीरो मुकुल चौधरी ने कहा-पिता का सपना पूरा करने की खुशी?

पूजा पाठPanchang 10 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठBaisakhi 2026: दिल्ली के टॉप गुरुद्वारे, जहाँ बैसाखी का जश्न होता है सबसे भव्य, जानें दर्शन का सही समय

पूजा पाठRashifal 10 April 2026: आज इन 5 राशिवालों की बढ़ेगी आय, निजी जीवन में भी होगा सुधार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार