लाइव न्यूज़ :

शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 400 अंक से अधिक टूटा, निफ्टी 14,750 से नीचे

By भाषा | Updated: May 12, 2021 10:08 IST

Open in App

मुंबई, 12 मई नकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच एचडीएफसी, रिलायंस इंडस्ट्रीज और आईसीआईसीआई बैंक जैसे बड़े शेयरों में गिरावट के चलते प्रमुख शेयर सूचकांक सेंसेक्स बुधवार को शुरुआती कारोबार के दौरान 400 अंक से अधिक टूट गया।

इस दौरान 30 शेयरों वाला बीएसई सूचकांक 403.16 अंक या 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ 48,758.65 पर कारोबार कर रहा था।

इसी तरह व्यापक एनएसई निफ्टी 112.80 अंक या 0.76 प्रतिशत गिरकर 14,737.95 पर आ गया।

सेंसेक्स में सबसे अधिक दो प्रतिशत की गिरावट एचडीएफसी में हुई। इसके अलावा एमएंडएम, एचयूएल, नेस्ले इंडिया, टेक महिंद्रा और आईसीआईसीआई बैंक लाल निशान वाले शेयरों में शामिल थे।

दूसरी ओर पावरग्रिड, एनटीपीसी, एलएंडटी, एसबीआई और ओएनजीसी में तेजी देखने को मिली।

पिछले सत्र में सेंसेक्स 340.60 अंक या 0.69 प्रतिशत गिरकर 49,161.81 पर और निफ्टी 91.60 अंक या 0.61 प्रतिशत की गिरावट के साथ 14,850.75 पर बंद हुआ था।

इस बीच अंतरराष्ट्रीय तेल बेंचमार्क ब्रेंट क्रूड 0.36 प्रतिशत की गिरावट के साथ 68.30 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतUdhampur Road Accident: खाई में समा गई यात्रियों से भरी बस, कई यात्रियों की मौत का अंदेशा; मंत्री जितेंद्र सिंह ने घायलों की मदद का दिया आदेश

भारतJammu-Kashmir: बैसरन के घास के मैदान को आखिरकार मिलेगी सड़क, एक साल पहले हुआ था पहलगाम हमला

क्राइम अलर्टDelhi Crime: प्रीत विहार में पार्किंग को लेकर खूनी संघर्ष, सरेआम गोली मारकर हत्या; आरोपी की तलाश में पुलिस

क्राइम अलर्टनींद की गोलियां खिलाकर जुड़वा बेटियों का रेता गला, दूसरे कमरे में सोती रही मां; पिता की करतूत से कानपुर में मची सनसनी

भारतWest Bengal Polls 2026: मुर्शिदाबाद में वोटर लिस्ट से पूरे परिवार का नाम गायब, मतदाता सूची से कटा नाम; जानें सिस्टम की चूक या साजिश?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट

कारोबारMeta layoffs: 20 मई को बड़े पैमाने पर छंटनी में 8,000 कर्मचारियों की नौकरी जाने की संभावना