लाइव न्यूज़ :

सेंसेक्स 139 अंक, निफ्टी 35.55 अंक की बढ़त के साथ बंद

By भाषा | Updated: December 11, 2020 16:46 IST

Open in App

मुंबई, 11 दिसंबर विदेशी निवेशकों के लगातार पूंजी प्रवाह के बीच शेयर बाजार शुक्रवार को तेजी के रुख के साथ बंद हुए। सेंसेक्स 139 अंक की बढ़त के साथ बंद हुआ।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सूचकांक सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 46,309.63 अंक के सर्वकालिक उच्च स्तर तक पहुंच गया। अंत में 139.13 अंक यानी 0.30 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,099.01 अंक पर बंद हआ।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 35.55 अंक यानी 0.26 प्रतिशत की तेजी के साथ 13,513.85 अंक पर रहा। कारोबार के दौरान इसने 13,579.35 अंक के उच्च स्तर को छुआ।

सेंसेक्स में शामिल ओएनजीसी सबसे अधिक लाभ में रही। इसका शेयर छह प्रतिशत तक चढ़ा। इसके बाद एनटीपीसी, टाटा स्टील, आईसीआईसीआई बैंक, आईटीसी, टाइटन और बजाज ऑटो के शेयर में भी बढ़त रही।

वहीं दूसरी तरफ एक्सिस बैंक, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टेक महिंद्रा, एशियन पेंट्स और बजाज फिनजर्व गिरावट के रुख के साथ बंद हुए।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

भारतGujarat: दाहोद में शादी का खाना खाने से 400 से ज्यादा लोग बीमार, स्वास्थ्य विभाग ने शुरू की जांच

विश्वVIDEO: मारपीट, धारदार हथियार और मिर्ची स्पे..., जर्मनी में गुरुद्वारे के अंदर भिड़े दो गुट, 11 घायल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट