लाइव न्यूज़ :

सेबी ने तकनीकी समाधान के बारे में सुझाव देने के लिए बनाई समिति

By भाषा | Updated: December 14, 2021 18:00 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 दिसंबर भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने बाजार विसंगतियों को पहले ही पहचानने के लिए समुचित तकनीकी समाधान तलाशने और अपनी तकनीकी क्षमताएं बढ़ाने के बारे में मार्गदर्शन के लिए सलाहकार समिति बनाई है।

सेबी ने मंगलवार को एक विज्ञप्ति में कहा कि उसकी पूर्व पूर्णकालिक सदस्य माधवी पुरी बुच इस सलाहकार समिति की मुखिया होंगी। समिति में विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों के विशेषज्ञ भी शामिल होंगे।

यह समिति नियामक को बाजार से जुड़ी विसंगतियों का पहले ही अंदाजा लगाने के लिए तकनीकी समाधान तलाशने के अलावा सेबी की तकनीकी क्षमताएं बढ़ाने के बारे में भी सुझाव देगी।

सेबी इन सुझावों के आधार पर अपनी तकनीकी क्षमताएं बेहतर करने की दिशा में काम करेगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट47 रन से SRH की धमाकेदार जीत, दिल्ली कैपिटल्स रह गई पीछे!

क्रिकेटSRH vs DC: 10 चौके 10 छक्के और 135 रन, अभिषेक शर्मा की तूफानी पारी, SRH की 47 रन से जीत

स्वास्थ्यबर्नेट होम्योपैथी द्वारा आयोजित चौथा विश्व होम्योपैथी शिखर सम्मेलन, वैश्विक पहचान की ओर मजबूत कदम

भारतVIDEO: खाटू श्याम मंदिर पहुंचे CM धामी, बोले - अब बंगाल में आएगा बड़ा बदलाव!

भारत'लुटेरी सरकार को जवाब...,' तमिलनाडु में गरजे सीएम डॉ. मोहन, देखें उनके अंदाज के Photos

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 21 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,405 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार