सेबी ने कमोडिटी ब्रोकर के रूप में पंजीकरण के लिए इंवेस्टस्मार्ट कमोडिटीज का आवेदन रद्द किया

By भाषा | Updated: October 21, 2021 23:13 IST2021-10-21T23:13:55+5:302021-10-21T23:13:55+5:30

SEBI rejects InvestSmart Commodities' application for registration as a commodity broker | सेबी ने कमोडिटी ब्रोकर के रूप में पंजीकरण के लिए इंवेस्टस्मार्ट कमोडिटीज का आवेदन रद्द किया

सेबी ने कमोडिटी ब्रोकर के रूप में पंजीकरण के लिए इंवेस्टस्मार्ट कमोडिटीज का आवेदन रद्द किया

नयी दिल्ली, 21 अक्टूबर सेबी ने बृहस्पतिवार को कमोडिटी डेरिवेटिव ब्रोकर के रूप में पंजीकरण के लिए इंवेस्टस्मार्ट कमोडिटीज लिमिटेड के आवेदन को खारिज कर दिया।

सेबी ने कहा कि आवेदन ‘‘उचित’’ मानदंडों को पूरा करने में विफल रहा, क्योंकि उसने अपने ग्राहकों को बंद हो चुके नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) पर अनधिकृत युग्मित सौदों में कारोबार की सुविधा दी।

सेबी ने कहा कि इंवेस्टस्मार्ट कमोडिटीज ने युग्मित अनुबंधों के लिए एक मंच मुहैया करके अपने ग्राहकों को एक ऐसे उत्पाद के कारोबार में शामिल किया, जिसे नियामक की मंजूरी नहीं मिली थी, जिससे उसकी पंजीकृत ब्रोकर के रूप में काम करने की क्षमता पर संदेह पैदा हो गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SEBI rejects InvestSmart Commodities' application for registration as a commodity broker

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे