लाइव न्यूज़ :

सेबी ने एफपीओ नियमों को उदार किया, प्रवर्तकों के न्यूनतम योगदान की जरूरत को समाप्त किया

By भाषा | Updated: January 8, 2021 22:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ जनवरी भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अनुवर्ती सार्वजनिक निर्गम (एफपीओ) नियमों को उदार किया है। इससे कंपनियों के प्रवर्तक अधिक सुगमता से कोष जुटा सकेंगे।

सेबी की ओर से शुक्रवार को जारी अधिसूचना के अनुसार एफपीओ में प्रवर्तकों के न्यूनतम योगदान की अनिवार्यता तथा जारीकर्ताओं के लिए लॉक-इन अवधि जरूरत को समाप्त किया गया है।

अभी तक प्रवर्तकों को कंपनी के एफपीओ में 20 प्रतिशत का योगदान देना होता है। इसके अलावा सार्वजनिक रूप से कोई पूंजी जारी करने पर प्रवर्तकों के न्यूनतम योगदान को तीन साल के लिए ‘बंधन में’ रखना होता है।

नियामक ने कहा कि यह छूट उन कंपनियों को मिलेगी जिनके शेयरों में कम से कम तीन साल से शेयर बाजारों में लगातार कारोबार हो रहा है। इसके अलावा इन कंपनियों के लिए निवेशकों की 95 प्रतिशत शिकायतों का समाधान करना भी अनिवार्य होगा।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतक्या पीएम मोदी ने किया आचार संहिता का उल्लंघन? प्रधानमंत्री के 'राष्ट्र के नाम संबोधन' पर 700 कार्यकर्ताओं ने की चुनाव आयोग से शिकायत

क्राइम अलर्टHyderabad: 20 मासूम लड़कियां और एक दरिंदा; हैदराबाद में ब्लैकमेलिंग के बड़े रैकेट का भंडाफोड़, तरीका जानकर कांप जाएगी रूह

भारत'जन आक्रोश महिला पदयात्रा' के साथ सड़कों पर उतरे सीएम योगी, महिला आरक्षण बिल गिरने पर विपक्ष को दिया कड़ा संदेश

भारतजम्मू-कश्मीर में लोगों हो रहे नशे का शिकार, 13 लाख लोग कर रहे मादक चीजों का सेवन

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: गाड़ी की टंकी फुल कराने से पहले देख लें आज का ताजा रेट चार्ट, पढ़ें 21 अप्रैल की लेटेस्ट रेट लिस्ट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 20 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,56,555 प्रति 10 ग्राम

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: दिल्ली से मुंबई तक, पेट्रोल-डीजल की ताजा कीमतों में क्या हुआ बदलाव? यहाँ देखें लिस्ट

कारोबारसाइबर ठगी के मामलों में ग्राहक को नहीं ठहरा सकते जिम्मेदार 

कारोबारBank Holidays Next Week: सावधान! अगले सप्ताह बैंक जाने की है योजना? जान लें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: पेट्रोल और डीजल की ताजा दरें घोषित, महानगरों में ईंधन के दामों में बड़ा अपडेट