लाइव न्यूज़ :

सेबी ने शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों को आम बैठक के लिए और समय दिया

By भाषा | Updated: July 23, 2021 21:25 IST

Open in App

नयी दिल्ली 23 जुलाई कोविड-19 के कारण अनुपालन मानदंडों में ढील देते हुए बाजार विनियामक सेबी ने शुक्रवार को बाजार पूंजीकरण के आधार पर सूचीबद्ध शीर्ष 100 कंपनियां को वार्षिक आम बैठक (एजीएम) आयोजित करने के लिए एक महीने का अतिरिक्त समय दिया।

भारतीय प्रतिभूति और विनिमय बोर्ड (सेबी) ने अधिसूचना में कहा कि इस तरह की सूचीबद्ध कंपनियां वित्तीय वर्ष 2020-21 के खत्म होने की तारीख से छह महीने के भीतर अपनी एजीएम आयोजित करेंगी।

बाजार नियामक ने कहा कि नियमों के अनुसार बाजार पूंजीकरण के आधार पर शीर्ष 100 सूचीबद्ध कंपनियों को वित्तीय वर्ष की समाप्ति की तारीख से पांच महीने के भीतर अपनी एजीएम आयोजित करनी होती है।

सेबी ने यह निर्णय सूचीबद्ध कंपनियों और भारतीय चार्टर्ड सचिव संस्थान (आईसीएसआई) के प्रतिनिधियों से मिलने के बाद किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

क्रिकेटबटलर, गिल और प्रसिद्ध कृष्णा की तिकड़ी ने जीटी को दिलाई IPL 2026 में दूसरी जीत, एलएसजी को 7 विकेट से हराया

भारतपश्चिम बंगाल विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 148?, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा- बीजेपी के लोग आपको नशीली चाय- मिठाई खिलाएंगे, खाकर आप सो जाएंगे और आपके वोट लूटेंगे?

विश्वइस्लामाबाद वार्ता क्यों विफल रही? ईरान के स्पीकर ग़ालिबफ़ ने एक-एक बिंदु पर विस्तार से बताया

भारतबिहार के सारण में प्रोफेसर पर अपनी ही एक छात्रा के साथ आपत्तिजनक संबंध बनाने का लगा गंभीर आरोप

कारोबार अधिक खबरें

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें