खुलासा नियमों के उल्लंघन के लिए सेबी ने टाइटन के दो कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया

By भाषा | Updated: November 8, 2021 22:00 IST2021-11-08T22:00:09+5:302021-11-08T22:00:09+5:30

SEBI fines two Titan employees for violating disclosure norms | खुलासा नियमों के उल्लंघन के लिए सेबी ने टाइटन के दो कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया

खुलासा नियमों के उल्लंघन के लिए सेबी ने टाइटन के दो कर्मचारियों पर जुर्माना लगाया

नयी दिल्ली, आठ नवंबर पूंजी बाजार नियामक सेबी ने सोमवार को भेदिया कारोबार नियमों का उल्लंघन करने के लिए टाइटन कंपनी लिमिटेड के दो कर्मचारियों पर मौद्रिक जुर्माना लगाया।

कंपनी के दो कर्मचारी धीरज कुमार और जी मणिगंदन पर एक-एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

गौरतलब है कि टाइटन ने भेदिया कारोबार रोधक (पीआईटी) नियमों के उल्लंघन और उसके कुछ नामित व्यक्तियों/कर्मचारियों द्वारा भेदिया कारोबार पर अंकुश के लिए कंपनी की आचार संहिता के उल्लंघन के बारे में सेबी को सूचित किया था, जिसके बाद नियामक ने जांच शुरू की थी।

सेबी ने दो अलग-अलग आदेशों में कहा है कि धीरज कुमार और जी मणिगंदन ने कंपनी में नौकरी करने के दौरान टाइटन की प्रतिभूतियों में लेनदेन किया था, लेकिन वे इसका आवश्यक खुलासा करने में विफल रहे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: SEBI fines two Titan employees for violating disclosure norms

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे