लाइव न्यूज़ :

गौतम अडानी को झटका, सेबी और DRI कर रहे कंपनियों की जांच, शेयर गिरे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2021 17:33 IST

वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। संसद में मामला उठते ही अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने मिली।

Open in App
ठळक मुद्देअडानी समूह की 5 सूचीबद्ध कंपनियों में बड़ी गिरावटनियमों के उल्लंघन के आरोप में कंपनियों की जांच जारी: वित्त राज्यमंत्रीअभी यह नहीं पता चल पाया है कि सेबी ने जांच कब शुरू की

गौतम अडानी के अडानी ग्रुप को आज एक बड़ा झटका लगा. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने संसद में दिए एक लिखित जवाब में बताया कि डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस (DRI) और SEBI अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच कर रही है. यह जांच SEBI के नियमन संबंधी है. वित्त राज्यमंत्री पंकज चौधरी ने सदन में बताया कि फिलहाल अडानी ग्रुप की कुछ कंपनियों की जांच SEBI और DRI मिलकर कर रही है। एनफोर्समेंट डायरेक्टोरेट की तरफ से किसी तरह की जांच नहीं की जा रही है. पंकज चौधरी ने टीएमसी सांसद महुआ मोइत्रा के एक सवाल के जवाब में यह जानकारी दी। 

मंत्री ने स्पष्ट किया कि जून में SEBI द्वारा तीन फंड, अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड, क्रेस्टा फंड लिमिटेड और एपीएमएस इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड को फ्रीज कर दिया गया था। बाद में NSDL ने एक स्पष्टीकरण जारी किया था जिसमें कहा गया था कि ये खाते अदानी ग्रुप ऑफ कंपनियों से जुड़े मामले में नहीं फ्रीज किए गए हैं।

मंत्री ने संसद को बताया कि, 'कुछ भारतीय सूचीबद्ध कंपनियों द्वारा ग्लोबल डिपॉजिटरी रसीद (जीडीआर) जारी करने से संबंधित मामले में, सेबी ने 16 जून 2016 के आदेश के माध्यम से NSDL को अल्बुला इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड, क्रेस्टा फंड लिमिटेड और APMS इन्वेस्टमेंट फंड लिमिटेड समेत कुछ एफपीआई के खाते फ्रीज करने का आदेश दिया था।' पिछले महीने जून में नेशनल सिक्योरिटीज़ डिपोज़िटरी लिमिटेड (NSDL) ने 3 विदेशी फंड्स के अकाउंट फ्रीज कर दिए थे, जिनकी अडानी ग्रुप की कंपनियों में बड़ी हिस्सेदारी है। अडानी ग्रुप की 5 कंपनियों में इन फंड्स का निवेश है और शेयर्स की कुल कीमत 43,500 करोड़ रुपए है। 

संसद में मामला उठते ही अडानी ग्रुप की सभी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट देखने मिली। अडानी पोर्ट में 2.45 फीसदी की गिरावट, अडानी ग्रीन एनर्जी में 3.53 फीसदी की गिरावट, अडानी एंटरप्राइजेज में 3 फीसदी की गिरावट, अडानी ट्रांसमिशन में 1.75 फीसदी की गिरावट, अडानी टोटल गैस में 5 फीसदी की गिरावट और अडानी पावर में 3.55 फीसदी की गिरावट देखने को मिली।

टॅग्स :गौतम अदाणीशेयर बाजारप्रवर्तन निदेशालयमहुआ मोइत्रासंसद
Open in App

संबंधित खबरें

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

कारोबारसंसद ने जन विश्वास विधेयक 2026 पारित, 717 अपराधों को अपराध की श्रेणी से बाहर किया, जुर्माने की राशि 1 करोड़ रुपये?

भारतआखिर क्यों AAP सांसद राघव चड्ढा पर गाज?, पंजाब विधानसभा चुनाव से पहले केजरीवाल ने राज्यसभा उपनेता पद से हटाया गया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?

कारोबारPNG Price Hike: रसोई का बजट बिगड़ा! आईजीएल ने बढ़ाए पीएनजी के दाम, ₹1.7 प्रति एससीएम की हुई बढ़ोतरी